फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   can get rebate in math paper

गणित के पेपर में मिलेगी छूट, अगले हफ्ते फैसला संभव

Sun, 20 Mar 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
can get rebate in math paper
परीक्षा देकर ‌बाहर आए छात्र - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई के 12वीं के गणित के पेपर की चेकिंग में छात्रों को राहत मिल सकती है। अभी इस पर विशेषज्ञों से बातचीत चल रही है। अगले सप्ताह तक इस पर कोई फैसला आ सकता है। 

विज्ञापन

यह भी बताया जा रहा है कि यदि किसी छात्र ने फॉर्मूला सही लगाया, लेकिन उसका हल नहीं निकला तो भी विषय विशेषज्ञ अंक देने की सिफारिश कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि यह भी संभव है कि सभी छात्रों के लिए अंक सीमा तय की जाए और उसके आधार पर सभी छात्रों को एक समान अंक दे दिए जाएं।
विज्ञापन


सभी विषयों की परीक्षा के बाद देश भर से प्राप्त होने वाले फीडबैक पर विषय विशेषज्ञ चर्चा करते हैं। इसके बाद ही मार्किंग स्कीम को तय किया जाता है। यही प्रक्रिया सभी विषयों के पेपर के लिए अपनाई जाती है, फिर चाहे वह पेपर कठिन रहा हो या आसान।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीबीएसई की व्यवस्था का हिस्सा है। ऐसे में यही व्यवस्था गणित के पेपर पर भी लागू होगी। राहत की गुंजाइश भी विषय विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही तय होगी। यह पूरी प्रक्रिया आंतरिक व गोपनीय होने के कारण उसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।


कुछ सवालों के हल ही नहीं निकले थे
बीते सोमवार को हुई गणित की परीक्षा में न केवल एक अंक व चार अंक के प्रश्नों में छात्रों को खासी दिक्कत हुई थी। बल्कि छह अंकों के सवालों में भी अधिक समय लगा था। छात्रों को चार-चार अंक के 13 सवालों को हल करने में भी दिक्कत हुई थी। वहीं, कुछ सवालों का वह कोई हल ही नहीं निकाल पाए थे। शिक्षकों ने भी छात्रों की इन परेशानियों को सही बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed