फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Campus placement in National college.

नेशनल कॉलेज के 628 स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट

Sun, 01 May 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 May 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
Campus placement in National college.
- फोटो : amar ujala

नेशनल पीजी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले 628 छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इस सत्र में ब्रिटिश टेलीकॉम, एऑन, टॉमी हिलफिगर, आईसीआईसीआई, टीसीए, आईजीटी, जेनपैक्ट सहित राष्ट्रीय स्तर की कुल 18 कंपनियां कैंपस सलेक्शन के लिए आईं।

विज्ञापन


डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष कॉलेज से केवल लगभग 400 स्टूडेंट्स को ही नौकरी मिली थी। अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की कुल संख्या लगभग 1250 है।
विज्ञापन


इसके अनुसार इस बार 50 फीसदी छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला है। इनमें बीसीए का प्लेसमेंट जहां 100 फीसदी रहा, वहीं बीबीए का 80 फीसदी। बाकी कोर्सेज में औसतन 40 फीसदी के करीब प्लेसमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच-पांच कंपनियों तक से मिले ऑफर

Campus placement in National college.

कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले बहुत से स्टूडेंट्स तो ऐसे हैं, जिन्हें एक से अधिक कंपनियों में नौकरी का ऑफर मिला। इनमें छात्रा अनु मनहास और ट्विंकल मित्तल को पांच-पांच कंपनियों में नौकरी का ऑफर मिला तो सत्यम टंडन, प्रतीक बाजपेई, स्निग्धा अग्रवाल, सुनिधि और अंशी मेहरोत्रा को चार-चार ऑफर मिले।

इसके अलावा 13 स्टूडेंट्स को तीन-तीन, 29 स्टूडेंट्स को दो-दो जबकि बाकी का एक-एक कंपनी में सलेक्शन हुआ। डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इस साल सर्वाधिक 3.4 लाख का सर्वाधिक वार्षिक पैकेज अरवाटो कम्पनी जबकि न्यूनतम 1.85 लाख का जेनपैक द्वारा दिया गया है।

इन सभी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडेय ने स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण ने किया। इस अवसर पर प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. शालिनी लाम्बा, लुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मौलिंदू मिश्रा भी उपस्थित रहे।

अब कंपनियों से करेंगे एमओयू

Campus placement in National college.

इस साल बढ़े प्लेसमेंट्स से कॉलेज में काफी उत्साह है। इसे देखते हुए अब कॉलेज ने इस दिशा में अधिक प्रयास करने की रणनीति बनाई है।

डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आगामी सत्र में छात्र-छात्राओं की ट्रेनिंग पर विशेष फोकस रहेगा, जिससे कि प्लेसमेंट और पैकेज दोनों बढ़ें।

उन्होंने बताया कि इसके लिए प्लेसमेंट एजेंसीज व विभिन्न कंपनियों से एमओयू साइन किए जाएंगे। यह एमओयू नौकरी देने के नहीं बल्कि पढ़ाई के साथ इन सर्विस ट्रेनिंग के होंगे।

इसके अलावा कंपनियों से उनकी जरूरत पूछकर उसके अनुसार विभिन्न कोर्स के सिलेबस में ऐसा स्टडी कंटेंट शामिल किया जाएगा, जिससे कि स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के लिए उपयोगी शिक्षा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed