{"_id":"5b619ef44f1c1b27618b7fc5","slug":"campus-interview-for-40-posts-at-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 01 Aug 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
पुलघराट स्थित भारत सरकार के संस्थान एनएसआईसी तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में 3 अगस्त को रेडिमेड कपड़ों की प्रतिष्ठित कंपनी जिनी एंड जॉनी अपने बद्दी स्थित प्लांट के लिए 40 पदों, 30 मशीन ऑपरेटर और 10 क्वालिटी चेकर के लिए इंटरव्यू लेगी।
विज्ञापन
संस्थान के प्रमुख लोकेश भाटिया ने बताया कि इंटरव्यू में किसी भी आईटीआई या संस्थान से फैशन डिजाइनिंग, ड्रेस मेकिंग, कटिंग, टेलरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी व एंब्रायडरी कोर्सों में पास युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी पासपोर्ट फोटो, प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के साथ 3 अगस्त सुबह 10 बजे एनएसआईसी मंडी में आएं। कंपनी मासिक वेतन और बोनस के साथ निशुल्क रहने की सुविधा भी देगी।
विज्ञापन