फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for 150 post in company

युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार, यहां हो रहे कैंपस इंटरव्यू

Mon, 09 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 09 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
campus interview for 150 post in company

प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। राजस्थान की नामी कंपनी आईटीआई शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें प्रदेश भर की आईटीआई के अलग-अलग व्यवसायों में एनसीवीटी और एससीवीटी कोर्स करने वाले युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी 150 पदों के लिए भर्ती करेगी। 

विज्ञापन


कैंपस इंटरव्यू 10 और 11 अक्तूबर को होंगे। कंपनी आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस विषय में 10वीं और 12वीं पास युवाओं को भी नौकरी देगी। श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड अलवरके ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी संतोष नारायण ने बताया कि कंपनी टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, एमएमवी, ऑटोमोबाइल और फाउंड्रीमैन के अलावा 10वीं और 12वीं पास युवाओं को नौकरी देगी। 
विज्ञापन


कैंपस इंटरव्यू में 18 से 30 वर्ष के बीच की उम्र के युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी के एचआर विभाग के मैनेजर कंचन कुमार ने दूरभाष पर बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को एसोसिएट ट्रेनी के तौर पर रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं, 12वीं और फाउंड्रीमैन के लिए चयनित युवाओं को 11939 रुपये मासिक सीटीसी सैलरी मिलेगी। टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, मकैनिक मोटर व्हीकल तथा ऑटोमोबाइल्स आदि व्यवसायों के युवाओं को  11476 रुपये मासिक सीटीसी सैलरी मिलेगी। इन्हें ईएसआई, दो जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी सुरक्षा जूते, बस सुविधा और उचित मूल्य पर कैंटीन सुविधा भी देगी। 

आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि सभी प्रत्याशी कैंपस साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, कार्य अनुभव और आधार कार्ड की छाया प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लेकर आएं। 


अपना रिज्यूम भी साथ लाएं। अभ्यर्थी 10 अक्तूबर को सुबह साढे़ नौ बजे आईटीआई कैंपस में पहुंचें। 10 अक्तूबर को लिखित परीक्षा होगी, जबकि 11 को लिखित परीक्षा में पास युवाओं का इंटरव्यू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed