फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for 1000 posts in iti mandi

नौकरियां ही नौकरियां, 1000 पदों पर की जा रही भर्ती

Sat, 09 Apr 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 09 Apr 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
 campus interview for 1000 posts in iti mandi
कंपनी चयनित युवाओं को 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का सालाना पैकेज देगी।

आईटीआई मंडी में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हरियाणा की विजन मोबाइल प्राईवेट लिमिटेड कंपनी 1000 बेरोजगारों को नौकरी देगी। इसके लिए 13 अप्रैल को कंपनी आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कैंपस इंटरव्यू में कोपा ट्रेड होल्डर महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी चयनित युवाओं को 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का सालाना पैकेज देगी। कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश के साथ ही बाहरी राज्यों के आईटीआई पास युवा और युवतियां भी भाग ले सकेंगे। कैंपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशयन, आईटी, कंप्यूटर, कोपा, रेडियो, टीवी रिपयेरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेड डिप्लोमा होल्डर युवा और युवतियां भाग ले सकती हैं।

विज्ञापन

ये रहेगी आयु सीमा

 campus interview for 1000 posts in iti mandi
महिला आईटीआई पास अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देगी।

इंटरव्यू में 18 से 25 वर्ष तक के आयु के युवा एवं युवतियां भाग ले सकेंगे। कंपनी चयनित युवाओं को 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का सालाना पैकेज देगी। जिसके तहत कंपनी पीएफ, ईएसआई काट कर चयनित कर्मियों को 6700 रुपये मासिक वेतन देगी। कंपनी को अधिकतर महिला कर्मचारियों की जरूरत है। महिला आईटीआई पास अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देगी।

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक पात्रता और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने पड़ेंगे। इसके अलावा अपने पासपोर्ट साइज फोटो भी अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में फ्रेशर और अनुभवी युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी आईटीआई डिप्लोमा होल्डर युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देगी। सुबह 10 बजें से कैंपस इंटरव्यू शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed