फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for 100 posts in solan

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Tue, 17 May 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 May 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
campus interview for 100 posts in solan
कंपनी कांगड़ा जिले में 25 से 28 मई तक साक्षात्कार लेगी।

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। देश की नामी कंपनी युवाओं और युवतियों के साक्षात्कार लेने आएगी। कंपनी लगभग 100 पदों के लिए भर्ती करेगी। जिला सोलन के बद्दी की यह निजी कंपनी ऑपरेटर और हेल्पर के साथ-साथ विभिन्न पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालयों में इंटरव्यू लेगी।

विज्ञापन


चंबा जिले के युवाओं के लिए साक्षात्कार 24 मई को होंगी। उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में युवा इंटरव्यू दे सकते हैं। इसी तरह कांगड़ा जिले के इंदौरा में 25 मई, जवाली में 26 मई, नगरोटा सूरियां में 27 मई और देहरा 28 मई को इंटरव्यू होंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें।
विज्ञापन


साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता आठवीं से 12वीं पास रखी गई है। इसी तरह आवेदकों की आयुसीमा भी 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 6100 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि सूबे के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार मुहैया करवा रही हैं। 24 से 28 मई तक साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। इसमें युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed