फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   campus, education, staff selection commission, ssc exam, haryana

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देनी है, पढ़ें अहम खबर

Fri, 15 Apr 2016 02:41 PM IST
प्रदीप शर्मा/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
प्रदीप शर्मा/अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Updated Fri, 15 Apr 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
campus, education, staff selection commission, ssc exam, haryana
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस बार विभिन्न कैटेगरी की परीक्षा जून माह में रख दी है। ये परीक्षाएं पूरे जून चलेंगी। परीक्षार्थियों के लिए बुरी खबर यह है कि वे अपने ही जिले में परीक्षा नहीं दे पाएंगे बल्कि दूसरे जिलों में जाकर परीक्षा देनी पड़ेगी। परीक्षा के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परीक्षाओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को सेंटर्स का कंफर्मेशन लेटर भेज दिया है। महेंद्रगढ़ जिले में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 14850 विद्यार्थी एक साथ परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


पहली बार होगी महेंद्रगढ़ जिले में परीक्षा 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहली बार महेंद्रगढ़ जिले में परीक्षाओं के सेंटर्स दिए हैं। इससे पहले आयोग ने पहले कभी भी परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ जिले में सेंटर्स नहीं दिया। पहले महेंद्रगढ़ जिला आयोग की लिस्ट में संवेदनशील घोषित था जिस कारण यहां कभी सेंटर्स नहीं आया। जबकि महेंद्रगढ़ शिक्षा के हब के रूप में जाना जाता है। कुछ दिनों पूर्व आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में रेलवे बोर्ड ने भी ऑनलाईन परीक्षा केंद्र बनाया था। 
विज्ञापन


17 जिलों में होगी परीक्षा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 2015 में 310 विभिन्न कैटेगरीज की परीक्षा जून माह में कराने का निर्णय लिया है। यह ये परीक्षाएं 1 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेंगी। हर दिन अलग-अलग कैटगेरी की परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, गुड़गांव जिलों में बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के 7 किलोमीटर दायरे में दिए गए हैं सेंटर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शहर से 7 किलोमीटर दूरी तक के परीक्षा केंद्र बनाए हैं। ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र ढूंढने तथा वहां तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े। महेंद्रगढ़ जिले में 56 परीक्षा केंद्र होंगे जिनमें से 32 महेंद्रगढ़ में और 24 नारनौल में होंगे। सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हैप्पी एवरग्रीन स्कूल में 3, आरपीएस में 3, शरबती स्कूल 2, भारतीय पॉलीटेक्निक में 2, भारतीय डिग्री कॉलेज में 2, राजकीय महाविद्यालय में 2, महिला महाविद्यालय में 2, मॉडल स्कूल में 2, राव जयराम स्कूल में 2, राव जयराम डिग्री कॉलेज में 2, श्रीकृष्णा में 2, डीएवी में 1, कपिल स्कूल में 1, टैगोर स्कूल में 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि नारनौल में सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 4, सीएम में 2, एमएलएसउीएवी में 4, एचपीएस में 2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2, राजकीय महाविद्यालय में 2, राजकीय शिक्षण संस्थान में 1, बाबा खेतानाथ पॉलीटेक्निक कॉलेज में 2 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अधिकतम 300 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। 


एचएसएससी के सचिव महाबीर कौशिक ने बताया कि परीक्षा केंद्र लेटर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को डाल दिए गए हैं। परीक्षा 1 जून से प्रारंभ होगी जो 30 जून तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को गृह जिला अलॉट नहीं किया जाएगा उसे दूसरे जिले में ही परीक्षा देनी होगी। एचएसएससी के सदस्य देवेंद्र खातोद ने बताया कि जून माह में परीक्षा होने जा रही हैं और परीक्षाएं गृह जिले में न करवाकर दूसरी जगह करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed