{"_id":"571cd30e4f1c1bf9288b5159","slug":"campus-education-punjab-board-result-12th-class-result-punjab-result-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के नतीजों की तारीख तय, ऐसे देखे सकेंगे रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12वीं के नतीजों की तारीख तय, ऐसे देखे सकेंगे रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Apr 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के नतीजे घोषित करने का समय तय कर दिया है। इसके लिए तैयारी चल रही है। नतीजा मई के दूसरे हफ्ते में आने की उम्मीद है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट समय से घोषित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। टेबल मार्किंग का काम पूरे जोरों से चल रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि मई के दूसरे हफ्ते में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड ने विद्यार्थियों को रिजल्ट संबंधी जानकारी मैसेज और ई-मेल से भेजने का भी फैसला लिया है। इस संबंध में बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
इस सुविधा के लिए बोर्ड की तरफ से कोई फीस नहीं वसूल की जाएगी। हालांकि बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि जो जानकारी वेबसाइट या फोन पर मिलेगी। वह विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए होगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी होने पर बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इस बार बोर्ड द्वारा ली गई बारहवीं कक्षा की परीक्षा में तीन लाख के करीब स्टूडेंट्स चारों स्ट्रीम में अपियर हुए थे। बोर्ड ने निर्धारित समय में परीक्षा आयोजित की थी। इसके अलावा सामूहिक नकल व अन्य कारणों के चलते जिन सेंटरों की परीक्षा रद की गई थी। वहां पर भी दोबारा परीक्षा करवाई जा चुकी है।
शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा निर्देश दे चुके हैं कि पेपरों की जांच का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिसके बाद बोर्ड रिजल्ट बनाने के लिए डाटा भेजेगा है। बोर्ड की कोशिश है कि मई के दूसरे हफ्ते में नतीजा घोषित कर दिया जाए।
ऐसे होगा रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर रजिस्ट्रर करने के स्टूडेंट्स को पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर एक रिजल्ट का कॉलम होगा। विद्यार्थियों को उस पर क्लिक करके अपना सारा ब्यौरा वहां भरना होगा। जब भी रिजल्ट आएगा, बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को सारी जानकारी मैसेज या ई-मेल के जरिए भेज दी जाएगी।