फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   campus, education, govt school, admission form, haryana school

सरकारी स्कूलों में अब इस तरह मिलेंगे दाखिला फॉर्म

Sat, 26 Mar 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Mar 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
campus, education, govt school, admission form, haryana school
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब नए तरीके से दाखिले के लिए फॉर्म मिलेंगे। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए सभी सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शुरू करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की कक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाना है और इसी दिन सभी विद्यालयों में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का उसी दिन अगली कक्षा में नामांकन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने से पहले ही विद्यार्थियों की पढ़ाई के कार्यदिवस बढ़ाने के लिए 11वीं कक्षा में प्रोविजनल दाखिला एक अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा के अंतिम पेपर के दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को इस बात की जानकारी दे दी जाएगी कि वे अगले दिन अपने पुराने स्कूल, जहां वे वर्तमान में 10वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं, में सुबह 10 बजे एकत्रित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर स्कूल प्रभारी की ओर से उन्हें प्रोविजनल दाखिले के बारे में बताया जाएगा। उसी दिन विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए फार्म उपलब्ध करवा दिया जाएगा, जिस पर वे अपने माता-पिता के हस्ताक्षर करवाकर लाएंगे। कक्षा प्रभारी या स्कूल प्रभारी इन विद्यार्थियों को सभी दस्तावेजों सहित वांछित विद्यालय में प्रोविजनल दाखिले के लिए लेकर जाएंगे ताकि इसके तुरंत बाद नियमित कक्षाएं शुरू की जा सकें।

उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल, 2016 तक तिथि निर्धारित की गई है। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम के बाद एक अप्रैल को स्कूल प्रभारी द्वारा संबंधित स्कूल को विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद सभी प्रकार के दाखिला फार्म, बैंक खाता एवं अन्य औपचाकिताओं को एक अप्रैल से चार अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सीसीई अथवा रिपोर्ट कार्ड सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के दाखिले से लेकर पढ़ाई तक ध्यान रखने के लिए स्पेशल अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। शर्मा ने बताया कि इस बार शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आने से पूर्व प्रोविजनल दाखिला की प्रक्रिया विद्यार्थियों के हित में शुरू की गई है क्योंकि 10 अप्रैल के आसपास फसलों की कटाई आरंभ हो जाती है, जिसमें माता-पिता और विद्यार्थी करीब 20 दिन के लिए व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में अधिकतर माता-पिता मई माह में ही विद्यार्थियों का दाखिला करवाने के लिए स्कूल से संपर्क करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed