फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Board Exam Results: Gurgaon is ranked 14th in the state

बोर्ड परीक्षा परिणाम : प्रदेश में 14वें पायदान पर रहा गुड़गांव, प्रीति रही जिले में अव्वल

Thu, 19 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 19 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Board Exam Results: Gurgaon is ranked 14th in the state
रिजल्ट देख कर खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार दोपहर बाद 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। गुड़गांव का परीक्षा परिणाम 60.85 फीसदी और मेवात का 49.91 फीसदी रहा। परीक्षा परिणाम के हिसाब से गुड़गांव प्रदेश में 14वें और मेवात 20वें स्थान पर रहा है।

विज्ञापन


गुड़गांव से 12वीं की परीक्षा में 10801 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 6572 परीक्षार्थी सफल हुए। मेवात से 4051 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 2022 परीक्षार्थी पास हुए। बाकी छात्रों का आंशिक या पूर्ण कंपार्टमेंट आया है।
विज्ञापन


बोर्ड से मिली सूचना के मुताबिक लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार करीब 14 फीसदी लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं, जबकि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट लगभग पास प्रतिशत के बराबर रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरी क्षेत्र के छात्र आगे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद बोर्ड ने अपनी वेबसाइट, टेलीफोन, एसएमएस सुविधा के अलावा पहली बार मोबाइल ऐप पर रिजल्ट जारी किया। 16 मई से हर दिन रिजल्ट घोषित किए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन रिजल्ट 18 मई को दोपहर बाद घोषित किया गया।

बुधवार को भी रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति थी। बुधवार को दोपहर बाद रिजल्ट जारी होने के बाद अधिकांश स्कूलों की छुट्टी हो गई थी। जिसकी वजह से स्कूल भी अपने छात्रों के बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं जुटा पाए। बोर्ड प्रवक्ता का कहना है कि इस बार तकनीकी कारणों से रिजल्ट में देरी हुई है। रिजल्ट तैयार होते ही वेबसाइट पर बोर्ड ने जारी कर दिया।

Board Exam Results: Gurgaon is ranked 14th in the state
जिले में अव्वल रही प्रीति - फोटो : अमर उजाला

94.4 फीसदी अंक के साथ प्रीति रही जिले में अव्वल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम में टिकली गांव की प्रीति जिले में अव्वल आई है। अलीपुर स्थित विद्या निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा प्रीति ने विज्ञान संकाय से 94.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 

स्कूल चेयरमैन मामराज डागर का कहना है कि अभी तक प्रीति ने जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सीआरपीएफ में कार्यरत पिता प्रेमचंद को अपनी बेटी पर नाज है। परीक्षा के दिनों में उसने काफी मेहनत की। प्रीति ने कहा कि पहला फोकस डॉक्टर बनना था।

इसलिए शुरू से ही इसी फोकस के साथ तैयारी की। स्कूल से आने के बाद हर दिन छह से सात घंटे पढ़ाई करती थी। अब मेडिकल में अच्छे कॉलेज में दाखिला लेना सपना है। प्रीति की मां कहती हैं कि  दसवीं में भी अच्छे अंक हासिल किए थे।

12वीं में इतने नंबर प्राप्त करने की उम्मीद थी, लेकिन ठीक उतना ही नंबर आएगा। पता नहीं था। एनसीईआरटी और हरियाणा बोर्ड की किताबों से एक-एक लाइन पढ़ी और समझी। इसी का फायदा बारहवीं बोर्ड के परीक्षा में मिला। 

रिजल्ट पर एक नजर
अंग्रेजी        92
हिंदी         91
फिजिक्स    98
कैमिस्ट्री    95
बायोलॉजी 97

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed