फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BMS seats increased in D

डीयू में बीएमएस की सीटों में इजाफा, ज्यादा छात्रों को मिलेगा दाखिले का मौका

Sun, 15 May 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
BMS seats increased in D

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) में ज्यादा छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा। इस साल इस कोर्स में 136 सीटें बढ़ाई गई है। दरअसल, सीटों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण है कि तीन कॉलेजों ने इस कोर्स को अपने यहां शुरू किया है।

विज्ञापन


बीते साल तक यह कोर्स डीयू के केवल तीन ही कॉलेजों में उपलब्ध था लेकिन इस साल कुल छह कॉलेजों में उपलब्ध होगा। बीते साल इस कोर्स की सीटें महज 277 थी वो इस साल बढ़कर 413 हो गई है।
विज्ञापन


बीएमएस (यूजी कोर्स) के लिए शुक्रवार रात को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 31 मई तक चलेगी। अब तक बीएमएस शहीद सुखदेव कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) व केशव महाविद्यालय में ही उपलब्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां शहीद सुखदेव कॉलेज में 185 तो डीडीयू व केशव महाविद्यालय में इस कोर्स की 46-46 सीटें हैं। इस बार यह कोर्स गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज व रामानुजन कॉलेज में शुरू किया गया है। इन तीनों ही कॉलेजों में सीटों की संख्या 46-46 रखी गई है।


शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए इस बार इस कोर्स में लिखित परीक्षा की वेटेज को बढ़ाया गया है। लिखित परीक्षा की वेटेज 85 फीसदी व 15 फीसदी साक्षात्कार व समूह चर्चा की होगी। इस बार लिखित परीक्षा में 12वीं के अंकों की वेटेज को शामिल नहीं किया जा रहा है। बीते साल तक दाखिले के लिए लिखित परीक्षा के पचास फीसदी अंकों व तीस फीसदी बारहवीं के अंकों के साथ-साथ साक्षात्कार व समूह चर्चा के दस-दस फीसदी अंकों की वेटेज होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed