फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Biology paper was good for someone

बायोलॉजी पेपर किसी के लिए अच्छा था तो किसी के लिए मुश्किल

Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
Biology paper was good for someone
बोर्ड परीक्षा - फोटो : demo pic

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं के बीते कुछ पेपर मुश्किल रहने के कारण छात्रों के अंकों का संतुलन बिगड़ता आ रहा है लेकिन सोमवार को बायोलॉजी के पेपर ने उनके अंकों का संतुलन बिगड़ने नहीं दिया। पेपर को लेकर छात्रों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। जहां कुछ छात्रों के अनुसार पेपर लंबा था तो कुछ छात्रों को उत्तर लिखने में समय लगा। खासकर आनुवांशिकी अवधारणाओं पर पूछे गए सवालों को हल करने में छात्रों को थोड़ा समय लगा।

विज्ञापन


बीते साल आए पेपर से छात्रों को बायोलॉजी के पेपर को लेकर चिंता थी। यह एक स्कोरिंग विषय है। ऐसे में छात्र इसमें ज्यादा से ज्यादा अंक लाने का प्रयास करते हैं। पेपर को लेकर छात्रा प्राची गुप्ता ने बताया कि पूरे साल जिन्होंने मेहनत की उनके लिए पेपर काफी अच्छा था।
विज्ञापन


इसमें वह छात्र ही उत्तर दे पाए जिन्होंने पूरे साल मेहनत की व एनसीईआरटी पुस्तकों को ध्यान से पढ़ा। बायोलॉजी के 70 अंकों के प्रश्न पत्र में पांच अंकों के तीन प्रश्न, चार अंक का एक प्रश्न, तीन अंकों के 12 प्रश्न, दो अंकों वाले पांच प्रश्न, व एक अंक वाले पांच प्रश्न पूछे गए। बायोलॉजी की शिक्षिका पीजीटी राधा के मुताबिक पेपर में औसत व सीधे प्रश्न थे। यह सभी प्रश्न एनसीईआरटी से ही थे। वहीं एक अन्य शिक्षिका वृंदा मेहता के मुताबिक प्रश्न पत्र पर्याप्त रुप से संतुलित और स्कोरिंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न पत्र में आनुवांशिकी से 2 और तीन अंक के प्रश्न पूूछे गए थे जिससे पेपर थोड़ा लंबा लगा। जिसका समय प्रबंधन अच्छा रहा होगा और एनसीईआरटी के कॉन्सपेट को समझा होगा वह इस पेपर में अच्छा स्कोर कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed