फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bed students may have to pay more fees

बीएड के स्टूडेंट्स को देनी होगी अब 51 हजार रूपये फीस

Thu, 21 Apr 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Apr 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
bed students may have to pay more fees
स्टूडेंट्स को देनी होगी बढ़ी हुयी फीस - फोटो : Demo pic

एक तरफ लखनऊ विश्वविद्यालय बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। वहीं दूसरी ओर अनुदानित कॉलेजों के सामने समस्या है कि वह अपने यहां प्रवेश कैसे लेंगे। 

विज्ञापन


असल में एनसीटीई ने सत्र 2015-17 से बीएड के कोर्स को दो साल का करने के साथ शिक्षकों की नियुक्ति के मानक बदले हैं। लेकिन अभी तक नए मानक के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई है। 

विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस में देने होंगे 51,250 रुपये

bed students may have to pay more fees
स्टूडेंट - फोटो : डेमो पिक

अनुदानित कॉलेजों ने इस समस्या को लेकर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा समेत लविवि के कुलपति को भी समस्या से अवगत कराते हुए पत्र भेजा है। 

कॉलेजों ने बिना शिक्षक बढ़ाए प्रवेश लेने में असमर्थता जताई है। यदि अनुदानित कॉलेज प्रवेश न लेने पर अड़ गए तो अभ्यर्थियों के सामने सिर्फ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पढ़ाई का विकल्प रह जाएगा। 

अनुदानित कॉलेजों में जहां उन्हें चार से सात हजार रुपये सालाना शुल्क देना होता है वहीं सेल्फ फाइनेंस में 51,250 रुपये देने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed