फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bed students have to give 100 lecture in four months.

बीएड प्रशिक्षुओं को चार माह में देने होंगे 100 लेक्चर

Sun, 17 Apr 2016 09:43 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 17 Apr 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
 Bed students have to give 100 lecture in four months.
नए कार्यक्रम के अनुसार दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा से पहले प्रशिक्षु एक माह और परीक्षा के बाद चार माह स्कूल में लगाएंगे।

इस शैक्षणिक सत्र से बीएड के प्रशिक्षु चार माह के टीचिंग प्रेक्टिस कार्यक्रम के तहत 100 लेक्चर देने होंगे। वहीं स्कूल के प्रबंधकीय कार्यों को जानने के लिए प्रशिक्षु मई माह में स्कूलों में जाएंगे। बीएड के नए शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) ने बाकायदा प्रोग्राम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


नए कार्यक्रम के अनुसार दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा से पहले प्रशिक्षु एक माह और परीक्षा के बाद चार माह स्कूल में लगाएंगे। परीक्षा से पहले मई में चार सप्ताह के प्रशिक्षण में पहले सप्ताह प्रशिक्षुओं को संबंधित स्कूलों में संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी के लिए संबंधित इंचार्ज उन्हें ब्रीफिंग करेंगे, जबकि अगले सप्ताह गतिविधियों के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें स्कूल की टाइम टेबल, प्रार्थना, एडमिशन, विड्रॉल, भवन, कैंपस, मिड डे मील, खेलकूद सहित स्कूल में विभिन्न क्लबों की संचालित हो रही गतिविधियों की जानकारी शामिल रहेगी। वहीं अगले दो सप्ताह तक प्रशिक्षु अध्यापकों को केवल कक्षा में पढ़ाते हुए देखेंगे और बाद में इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के बाद चार माह की टीचिंग प्रेक्टिस होगी। इसमें 16 सप्ताह में प्रशिक्षु कुल 100 लैसन डिलीवर करेंगे। नए शेड्यूल के अनुसार बीएड प्रशिक्षुओं की टीचिंग प्रेक्टिस के लिए कोई भी नया टाइम टेबल नहीं बनेगा। पूर्व बनाए गए टाइम टेबल के अनुसार ही बीएड प्रशिक्षु संबंधित अध्यापक की देखरेख में बच्चों को पढ़ाएंगे।

बीएड कॉलेज धर्मशाला की अहम भूमिका
बीएड कॉलेज धर्मशाला ने इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। एनसीटीई के इस कार्यक्रम पर धर्मशाला में निजी बीएड कॉलेजों और संबंधित स्कूलों के प्रमुखों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा के बाद इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी गई है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद यह कार्यक्रम प्रदेश भर में लागू कर दिया जाएगा।

50-50 माइक्रो लैसन स्कूलों में पढ़ाएंगे
बीएड प्रशिक्षुओं की एक अगस्त से 30 नवंबर तक चलने वाली दूसरे चरण की स्कूल इंटर्नशिप में प्रशिक्षुओं के चयनित प्रत्येक दो विषयों के 50-50 माइक्रो लैसन तैयार करके उन्हें स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। 16 सप्ताह की ट्रेनिंग में कुल 100 लेक्चर प्रत्येक प्रशिक्षु डिलीवर करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान स्कूलों में चल रही गतिविधियों का हिस्सा बनकर वह बच्चों की तैयारियां भी करवाएंगे।


धर्मशाला में सरकारी, प्राइवेट बीएड कॉलेज प्रबंधकों सहित स्कूल प्रमुखों और अध्यापकों के साथ बीएड के नए कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई है। बैठक की रिपोर्ट बनाकर आगे भेज दी गई है।- कमल किशोर गुप्ता, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed