{"_id":"573f66264f1c1b6f64ac768f","slug":"bassi-s-statement-dismissed-the-review-petition-against-kanhaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया पर बस्सी के बयान के खिलाफ पुनर्विचार याचिका खारिज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कन्हैया पर बस्सी के बयान के खिलाफ पुनर्विचार याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर पूर्व पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी के बयान के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने इससे पहले संबंधित याचिका भी खारिज की थी। याची ने पूर्व पुलिस आयुक्त को अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की थी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायमूर्ति जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति जयंतनाथ की खंडपीठ ने पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिका पर विचार करने का कोई ठोस आधार नहीं है। इस तरह के मुद्दे जनहित में नहीं उठाए जा सकते। याची सतीश पांडे का दावा है कि बस्सी के बयान ने मामले की जांच को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
वह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ आदेश नहीं चाहते। वह केवल इतना चाहते हैं कि बड़े पद पर बैठे अधिकारी किसी मामले की जांच के दौरान इस तरह के बयान न दें जिससे मामले की जांच पर बुरा असर पड़े। हाईकोर्ट ने 29 फरवरी को याचिका खारिज करते हुए कहा था कि यह याचिका जनहित में नहीं, बल्कि पब्लिसिटी के लिए दायर की गई है।
विज्ञापन