फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apply for jobs ITI trainer in shahpur kangra himachal pradesh

डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए आईटीआई प्रशिक्षक बनने का मौका

Fri, 10 Aug 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Fri, 10 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
apply for jobs ITI trainer in shahpur kangra himachal pradesh

प्रदेश के डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए आईटीआई में नौकरी का सुनहरा मौका है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 60 पदों पर विभिन्न ट्रेडों के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति को आईटीआई शाहपुर ने आवेदन मांगे हैं। तकनीकी निदेशालय के सौजन्य से आईटीआई में प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी।

विज्ञापन


पहले अभ्यर्थियों की दस्तावेजों संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का निरीक्षण आईटीआई शाहपुर में 20 से 27 अगस्त तक होगा। उसके बाद प्रदेश की आईटीआई में खाली पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य को छात्र कल्याण कोष/आईएमसी के तहत अनुबंध/ प्रति घंटा कार्यकाल के आधार पर 60 पद भरने के आदेश दिए गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का गणित और विज्ञान के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पद के लिए आवेदन किया हो, उसमें संबंधित डिप्लोमा, डिग्री का होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास अपनी डिग्री से संबंधित किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या कंपनी में अनुभव का होना अनिवार्य है। पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, मूल दस्तावेजों और उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ निर्धारित तिथि को समय पर पहुंचना होगा। 

20 से 27 अगस्त तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन व लिखित परीक्षा

apply for jobs ITI trainer in shahpur kangra himachal pradesh

दो पासपोर्ट रंगीन फोटो और मूल दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित फोटो कॉपी का एक सेट कार्यालय में जमा करवाना होगा। पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मूल दस्तावेजों के सत्यापन के दिन सुबह 11 बजे तक पंजीकरण शुल्क 200 रुपये जमा करवाना होगा। 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। मूल दस्तावेजों के परीक्षण और सत्यापन को 20 से 27 अगस्त तक तिथि तय की गई है।

विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षकों की नियुक्तियां छात्र कल्याण कोष/आईएमसी के तहत अनुबंध/ प्रति घंटा/ कार्यकाल के आधार पर की जाएंगी। लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का निरीक्षण आईटीआई शाहपुर में 20 से 27 अगस्त तक होगा। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई की वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकते हैं। - एसके लखनपा, प्रधानाचार्य, आईटीआई शाहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed