{"_id":"56f9fc844f1c1b3127f00117","slug":"apply-for-diploma-in-elementery-education-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के लिए चार अप्रैल तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड के लिए चार अप्रैल तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थी 29 मार्च से चार अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन की 781 सब्सिडाइज और 737 नॉन सब्सिडाइज सीटों को स्कूल शिक्षा बोर्ड शीघ्र भरेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीसरे फेज की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 29 मार्च से चार अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों का फेज-1 और फेज-2 में चयन नहीं हुआ है, उन्हें काउंसलिंग के लिए दोबारा अप्लाई करना होगा। इससे पूर्व बोर्ड 12 सरकारी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों और 28 निजी शिक्षण संस्थानों के लिए दो बार काउंसलिंग कर चुका है।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार फेज-3 की काउंसलिंग के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को शिक्षण संस्थानों के कुल 40 ऑप्शन देने होंगे। इसमें 12 सरकारी और 28 निजी शिक्षण संस्थानों को वरीयता के आधार पर ऑप्शन बनाना होगा।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड चार अप्रैल के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग करेगा। शिक्षण संस्थानों में कैटेगिरी और सब कैटेगिरी बाइज खाली सीटों की संख्या बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दी गई हैं।