{"_id":"56eb49734f1c1b66258b4c7d","slug":"apply-for-cpt-exam-five-to-six-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 से 16 अप्रैल तक करें सीपीटी के लिए आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
5 से 16 अप्रैल तक करें सीपीटी के लिए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जून में आयोजित होने वाली कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 19 जून को दो सेशन में सीपीटी का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीपीटी के लिए 5 अप्रैल से आवेदन किया जा सकेगा, जो 26 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
सीपीटी का आयोजन दो सेशन होगा। पहला सेशन सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सेशन दोपहर 2 से 4 बजे तक का होगा। पहले सेशन में फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग, मर्सेन्टाइल लॉ और दूसरे सेशन में जनरल इकोनॉमिक्स, क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूट से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
ऑफलाइन आवेदनकर्ता पांच अप्रैल से फॉर्म और विवरणिका क्षेत्रीय व ब्रांच ऑफिस से 1500 रुपये देकर प्राप्त कर सकते हैैं। 26 अप्रैल तक फॉर्म भर कर अतिरिक्त सचिव (एग्जामिनेशन) को भेजना होगा। इस तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी तरह पांच अप्रैल से संस्थान की वेबसाइट http://icaiexam.icai.org से फॉर्म प्राप्ति की सुविधा भी दी जा रही है। इसके तहत उम्मीदवार सुबह 10 बजे से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करना होगा।