{"_id":"570d5b044f1c1b68124a6b66","slug":"application-process-online-begin-to-net-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली नेट की परीक्षा के लिए ऑनलाइनआवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई।इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई तक किया जा सकता है। सीबीएसई नेट की वेबसाइट www.cbse.nic.in से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि नेट की परीक्षा इस बार 10 जुलाई को आयोजित होगी। नेट परीक्षा के लिए फीस का भुगतान ई-चालान, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 13 मई तक किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, ओबीसी के लिए फीस 300 रुपये व एससी-एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में दी गई जानकारी में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा। उम्मीदवार 17 से 23 मई तक अपने ब्यौरे में सुधार कर सकेंगे। वहीं, सीबीएसई ने सोमवार रात (11 अप्रैल) को दिसंबर में हुई नेट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी www.cbseresults.nic.in पर अपने नतीजे रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर देख सकते हैं। नतीजे घोषित करने के साथ ही सीबीएसई ने हर विषय व श्रेणी के मुताबिक कट ऑफ भी जारी कर दी है।
विज्ञापन