फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   application in IPU by April 12

आईपीयू में अब 12 अप्रैल तक करें आवेदन

Wed, 30 Mar 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
application in IPU by April 12
- फोटो : demo pic

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू ) में 27 मार्च तक दो लाख से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा है। हालांकि सीबीएसई समेत विभिन्न प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के चलते छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दाखिला आवेदन की तारीख 12 अप्रैल तक बढ़ा दी है, जोकि पहले 30 मार्च तक थी। हालांकि दाखिला आवेदन पत्र की डेट बढ़ाने का फायदा उन छात्रों को मिलेगा, जिनके प्रोग्राम में संयुक्त प्रवेश परीक्षा की डेट 30 अप्रैल या फिर उसके बाद होगी। वहीं, बैचलर ऑफ ऑर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिला विंडो 1 जून से 4 जुलाई तक खुलेगा। इस प्रोग्राम में सीट संयुक्त प्रवेश परीक्षा से नहीं, बल्कि नाटा स्कोर व 12वीं कक्षा के रिजल्ट के आधार पर तैयार मेरिट से मिलेगी।

विज्ञापन


 आईपीयू प्रबंधन के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2015-16 में दो लाख 45 हजार आवेदन पत्र मिले थे। हालांकि इस सत्र 27 मार्च तक दो लाख से अधिक से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। डीएम कार्डियोलॉजी, बीजेएमसी, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी योगा,एमटेक रोबोटिक, एमफिल क्लीनिकल साइकोलोजी,एमएससी फोरेसिंक साइंस,एमबीए, बीटेक, बीडीएस व बीबीए आदि प्रोग्राम में डेट बढ़ने का फायदा मिलेगा। पीएचडी में दाखिले 2 मई से शुरू होंगे। जबकि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 21 और 22 मई को आयोजित होगी।
विज्ञापन


छह प्रोग्राम में सीईटी खत्म
विवि प्रबंधन ने छह प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा खत्म कर दी है। एमबीए वीकएंड, पीजी डिप्लोमा इन रेडियोलोजिकल फिजिक्स, पीजी डिप्लोमा इन वूमन इंपावरमेंट,एमए मॉस कम्यूनिकेशन वीकएंड, एलएलएम वीकएंड, एमबीए डिजास्टर मैनेजमेंट वीकएंड और बैचलर ऑफ ऑर्किटेक्चर प्रोग्राम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटेक का सीईटी आठ और बीडीएस 14 मई को
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्स में दाखिला के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 मई को आयोजित होगी। वहीं, बीडीएस में सीईटी 14 मई को आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed