फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anveshika topped in uppgme exam

यूपीपीजीएमई में गोरखपुर की अनवेशिका टॉप

Sat, 19 Mar 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Mar 2016 03:51 PM IST
सार

  • टॉप टेन में पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल
  • केजीएमयू ने 13 मार्च को कराई थी प्रवेश परीक्षा 

विज्ञापन
anveshika topped in uppgme exam
अनवेशिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूपीपीजीएमई) का परिणाम शुक्रवार रात नौ बजे जारी कर दिया गया। इसमें गोरखपुर की अनवेशिका श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है।जबकि टॉप टेन में पांच लड़कों और पांच लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 मार्च को केजीएमयू ने कराया। 
विज्ञापन


पीजी में दाखिले के लिए कुल 5,168 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया, लेकिन परीक्षा में 170 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके सिंह ने बताया कि सूबे के मेडिकल कॉलेजों में एमडी व एमएस में 411 सीटें हैं और डेंटल में पीजी की कुल 26 सीटें हैं।  
विज्ञापन


यूपीपीजीएमई के टॉप टेन स्टूडेंट्स :
यूपीपीजीएमई के टॉप टेन में पहली रैंक अनवेशिका श्रीवास्तव, दूसरी निखित चौधरी, तीसरी नीतिका पांडे, चौथी शिवेंद्र राय, पांचवीं रुचिका ताहलियानी, छठी अनुभव श्रीवास्तव, सातवीं सूर्यभान मिश्रा, आठवीं नीना सिक्का, नौवीं अंकिता और दसवीं रैंक संजीव कुमार पांडे ने हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंटल पीजी के लिए चयनित टॉप फाइव
पहली रैंक श्रद्धा गुप्ता को, दूसरी रूप गांगुली, तीसरी स्वीटी गुप्ता, चौथी शेफाली गोयल और पांचवीं रैंक सौम्या को मिली है। 

anveshika topped in uppgme exam
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।
टॉपरों की कहानी उन्हीं की जुबानी 

यूपीपीजीएमई में टॉप करने वाली अनवेशिका श्रीवास्तव गोरखपुर के बसारतपुर की रहने वाली हैं। वे केजीएमयू से एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पिता से किए वादे को पूरा किया। उनकी मां रीता श्रीवास्तव बेटी की कामयाबी पर गर्व है। अनवेशिका अब केजीएमयू से ही रेडियो डायग्नोसिस या जनरल मेडिसिन में पीजी करना चाहती है।


अंबेडकरनगर के अहरौली रानीमऊ गांव के संजीव कुमार पांडे ने यूपीपीजीएमई में दसवीं रैंक हासिल की। संजीव बताते हैं कि उनकी कामयाबी का राज कठिन मेहनत और एकाग्रता है। संजीव के पिता ओमप्रकाश पांडे सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि मां निर्मला गृहिणी हैं। संजीव मेडिसिन में पीजी कर सफल डॉक्टर बनना चाहते हैं। उन्होंने मेरठ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है और केजीएमयू से पीजी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed