फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anual function at st.bedes college shimla.

सेंट बीड्स में सम्मान समारोह, इन्हें मिला बिडियन पिन

Sun, 24 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anual function at st.bedes college shimla.
बॉटनी सब्जेक्ट में स्मृति सोनी और अंकिता मेहता ने आरएस पठानिया ट्रॉफी हासिल की। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के सेंट बीड्स कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक समारोह की धूम रही। एचपीयू की अधिष्ठाता अध्ययन  प्रो. गिरिजा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल सिस्टर बीना जॉन और अन्य शिक्षकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

विज्ञापन


मुख्यातिथि ने कालेज की प्रतिभाशाली छात्राओं को इनाम देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बीसीए की छठे सेमेस्टर की छात्रा याशिमा चौहान, बीए ज्योग्राफी की छठे सेमेस्टर की छात्रा इतिका सिन्हा, बीकॉम छठे सेमेस्टर की छात्रा इशिता कैथ और बीए इंग्लिश की छठे सेमेस्टर की छात्रा अनन्या सेठ को कॉलेज के सबसे बड़े इनाम बिडियन पिन से नवाजा गया।
विज्ञापन


वहीं बॉटनी सब्जेक्ट में स्मृति सोनी और अंकिता मेहता ने आरएस पठानिया ट्रॉफी हासिल की। कॉलेज छात्रा ऐश्वर्या खोसला ने इंग्लिश में राणा नैयर ट्रॉफी प्राप्त की। गिरिजा शर्मा ने छात्राओं को बधाई दी और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डा. अंजली दीवान, डा. शर्मजा मुंजाल, डीवी पठानिया, विजय सनोरिया और अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed