फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   annual tech-cult fest exodia from 8th to 10th april 2016 in iit mandi

बाइक पर स्टंट दिखाएंगे देशभर के आईआईटी स्टूडेंट्स

Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
annual tech-cult fest exodia from 8th to 10th april 2016 in iit mandi
आईआईटी मंडी में 8 से 10 अप्रैल तक एग्जोडिया समारोह मनाया जाएगा।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के सालाना कल्चर टैक फेस्ट एग्जोडिया 2016 में पहली बार स्टूडेंट्स खतरनाक बाइक स्टंट दिखाएंगे। समारोह में देशभर की विभिन्न आईआईटी और अन्य शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट्स भाग लेंगे। एग्जोडिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा आईटी तकनीक पर भी विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन


आईआईटी मंडी के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित किए जाने वाले वार्षिक कल्चर टैक फेस्टिवल की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कल्चर टैक फेस्टिवल में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुछ प्रतियोगिताओं का मौके पर पंजीकरण करवाया जा सकता है, जबकि कुछ में ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन न करने की सूरत पर मौके पर प्रतिभागी भाग नहीं ले सकेंगे। आईआईटी का कल्चर टैक फेस्टिवल कमांद परिसर में 8 से 10 अप्रैल तक मनाया जाएगा। प्रतियोगिताओं में आईआईटी के छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जोडिया 2016 के प्लानिंग समन्वयक नितेश ने बताया कि कुछ प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।

ये प्रतियोगिताएं भी होंगी- कार्यक्रम में सिन्क्रोनियनस (ग्रुप डांस प्रतियोगिता), एग्जोडिया आडडल (सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता), बैंड स्लैम (इंट्रूमेंटल रॉक म्यूजिक प्रतियोगिता), काउचर (थीम पर आधारित फैशन शो), डिमिनिया (ऑनलाइन प्रतियोगी प्रतियोगिताएं), एप्पटीट्यूड, जंकयार्ड वार, इलेक्टोवार, बिग स्टिंक आयोजित की जाएगी।


अस्तित्व बैंड मचाएगा धमाल- एग्जोडिया 2016 में अस्तित्व बैंड मुख्य आकर्षण होगा। अतिस्तत्व हिंदी बहुशैली बैंड है। बैंड के कलाकार लाइव परफॉर्मेंस के माध्यम से देशभर से आए प्रतिभागियों को मनोरंजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed