{"_id":"571fb0d04f1c1bb124a918ad","slug":"annual-function-at-gce-20-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीसीई-20 में वार्षिक समारोह, 200 भावी शिक्षकों को मिले पुरस्कार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जीसीई-20 में वार्षिक समारोह, 200 भावी शिक्षकों को मिले पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
जीसीई-20 में वार्षिक समारोह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन(जीसीई) में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बीएड और एमएड के विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में साल भर बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
200 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और ट्राफी से नवाजा गया। कार्यक्रम में पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की चेयरपर्सन डॉ.वंदना मेहता मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कॉलेज से बेहतर टीचर्स तैयार करने के लिए शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने इंस्टीट्यूट को नार्थ रीजन का सबसे बेहतर बीएड कॉलेज बताया। नेपाल से आए विशेष अतिथि और शिक्षाविद आनंद यादव ने भावी शिक्षकों को प्रेजेंटेशन से प्रेरित किया। कालेज प्रिंसिपल डॉ. हर्ष बत्रा ने सालाना रिपोर्ट में कालेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भावी शिक्षकों को उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन