{"_id":"574355bf4f1c1bb21569190e","slug":"ambedkar-university-start-entering-the-new-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर यूनिवर्सिटी के नए कैंपस में दाखिले शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अंबेडकर यूनिवर्सिटी के नए कैंपस में दाखिले शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo Pic
अंबेडकर यूनिवर्सिटी शैक्षणिक सत्र 2016-17 में नए कैंपस कर्मपुरा में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस कैंपस में पहली बार बीए ऑनर्स इकोनोमिक्स, बीए ऑनर्स इंग्लिश, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय इन चार पाठ्यक्रमों में नए कैंपस के लिए दाखिले शुरू कर चुका है। कश्मीरी गेट स्थित अंबेडकर युनिवर्सिटी का यह पहला कैंपस है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को आवेदन पत्र में कश्मीरी गेट और कर्मपुरा कैंपस में प्रवेश के लिए विकल्प एक और विकल्प दो का कॉलम दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि छात्रों को दोनों में से एक विकल्प को भरना आवश्यक है। यदि छात्र विकल्प नहीं भरता है तो ऐसे आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे। कर्मपुरा कैंपस कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से करीब 1.3 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
कैंपस दिल्ली मेट्रो की ब्लू और ग्रीन लाइन दोनों से जुड़ा हुआ है। इसलिए छात्रों को नए कैंपस तक पहुंचने के लिए दिक्कत नहीं होगी। जबकि विश्वविद्यालय का रोहिणी और धीरपुर कैंपस वर्ष 2020 तक बनकर तैयार होगा।
अंबेडकर यूनिवर्सिटी के नए कैंपस में प्रवेश प्रारंभ
पीएचडी और एमफिल प्रोग्राम में दाखिले की रेस शुरू हो गयी है। छात्रों को ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र भरने का मौका जून के आखिरी हफ्ते तक उपलब्ध रहेगा। पीएचडी और एमफिल के अलग-अलग प्रोग्राम में दाखिले की अंतिम तिथि अलग-अलग है।
छात्रों को सीट संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगी। एमफिल इन डेवलेपमेंट प्रैक्टिस में 23 जून तक दाखिला आवेदन पत्र भरा जा सकता है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा चार जुलाई को आयोजित होगी।
जबकि ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू क्रमश: चार व पांच जुलाई को होगी। पहली सूची नौ जुलाई को आएगी। पीएचडी इन डेवलेपमेंट स्टडीज में दाखिला 29 जून तक होगा । जबकि 18 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी।
इतिहास में एमफिल पीएचडी में दाखिला पाने का आखिरी मौका 30 जून तक उपलब्ध है। 26 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। पीएचडी इन ह्यूमन इॅकोलॉजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक होगी। प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को होगी।