फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   adya and prithvir tops delhi ncr in icse board exams

ICSE बोर्डः आद्या और पृथ्वी ने मनवाया अपना लोहा, दिल्ली-एनसीआर में किया टॉप

Sat, 07 May 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
adya and prithvir tops delhi ncr in icse board exams
आद्या और पृथ्वीर ने टॉप क‌िया द‌िल्ली एनसीआर - फोटो : अमर उजाला

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए। इस बार एनसीआर के कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विज्ञापन


आईएससी में गुड़गांव डीएलएफ फेज-3 स्थित श्रीराम स्कूल मौलसरी कैंपस के दो विद्यार्थी आद्या जोशी और पृथ्वीर भल्ला ने 99 फीसदी अंक के साथ एनसीआर और हरियाणा में टॉप किया।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर मेरठ कैंट के सेंट मेरी अकादमी के लक्ष्य अरोड़ा ने 98.75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। तीसरा स्थान गाजियाबाद के होली चाइल्ड स्कूल की अरुणिमा शुक्ला ने 98.25 फीसदी अंकों के साथ हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

adya and prithvir tops delhi ncr in icse board exams

वहीं, दसवीं के नतीजों में जहांगीराबाद के वशिष्ठ सेंट जोसेफ स्कूल के रितिक गर्ग व मेरठ कैंट के सेंट मेरी अकादमी स्कूल के दक्ष रस्तोगी संयुक्त रूप से 98.6 फीसदी प्राप्त कर दिल्ली-एनसीआर टॉपर बने हैं।

दिल्ली-एनसीआर में दूसरी टॉपर मेरठ कैंट की सोफिया गर्ल्स स्कूल की श्रेया गुप्ता रही हैं, उन्होंने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि 98.2 फीसदी अंकों के साथ गाजियाबाद के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के दमन अरोड़ा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं में मुंबई की आद्या मादी 400 में से 399 अंक हासिल कर टॉपर बनीं। मुंबई के ही जमनाबाई नरसीं स्कूल की मानसी पुगाल 99.50 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर व कोलकाता के डॉन बोस्को स्कूल के अरकादेब सेनगुप्ता ने 99.25 फीसदी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ओड‌िशा के अबिनीत पृच्छा 99.2% अंकों के साथ नेशनल टॉपर बने

adya and prithvir tops delhi ncr in icse board exams
खुशी में उछलते छात्र

आईसीएसई 10वीं में ओडिशा के बोलानगीर के लिटिल फ्लॉवर स्कूल के अबिनीत पृच्छा 99.2 फीसदी अंकों के साथ नेशनल टॉपर बने हैं। जबकि दूसरे स्थान पर एक समान 99 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से चार छात्र हैं।

जिनमें बंगलूरू के चिन्मया विद्यालय के सुदर्शन आर, मुंबई के हीरानंदानी फाउंडेशन स्कूल की ईशा सेठी, मुंबई के कांदीवली स्थित चिल्ड्रन अकादमी के मनन मनीष शाह, लखनऊ के सिटी मॉनटेंसरी इंटर कॉलेज की ज्योत्सना श्रीवास्तव शामिल हैं।

तीनों ने ही 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं। आईसीएसई में तीसरे स्थान पर 98.8 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दस छात्र रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed