फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission process starts in BBAU, Lucknow.

BBAU में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें

Sun, 06 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Admission process starts in BBAU, Lucknow.
आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई - फोटो : amar ujala

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को विवि की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने हैं।

आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये और एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए छह सौ रुपये निर्धारित की गई है।

बीबीएयू के प्रवक्ता प्रो. कमल जायसवाल ने बताया कि विवि में 91 पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रम का एप्रूवल पिछले साल ही आ चुका है।
विज्ञापन


इसलिए इस पाठ्यक्रम में भी एडमिशन लिए जाने हैं। अलग तरह का कोर्स होने की वजह से स्टूडेंट्स में इसकी खासी डिमांड हैं।

बीबीए-एलएलबी पाठ्यक्रम चलाने वाला बीबीएयू लखनऊ का एकमात्र संस्थान है। सभी पाठ्यक्रमों का पूरा ब्यौरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed