{"_id":"572cb9104f1c1b71275ccfff","slug":"admission-on-merit-base-in-evening-college-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवनिंग कॉलेजः यूजी में अब ऐसे मिलेगी एडमिशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इवनिंग कॉलेजः यूजी में अब ऐसे मिलेगी एडमिशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 May 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश लेने के लिए इस बार मेरिट के साथ ही विवि स्तर पर होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा आधार होगी।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फार इवनिंग स्टडीज (इवनिंग कॉलेज ) में नए शैक्षणिक सत्र में यूजी कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए इस बार मेरिट के साथ ही विवि स्तर पर होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा आधार होगी।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए तय की गई नई प्रक्रिया के तहत पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने के लिए सिर्फ शिमला में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों लोकल बॉडी, सेमी गवर्नमेंट ऑफिस, बोर्ड, केंद्र के विभागीय कार्यालयों और केंद्र तथा प्रदेश सरकार के अंडरटेकिंग कार्यालयों और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में कार्य करने वाले कर्मियों को पिछली यूजी कक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, इनके अलावा इवनिंग कॉलेज से पीजी कोर्स करने के इच्छुक अन्य छात्रों को विवि की ओर से करवाई जाने वाली केंद्रीयकृत प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरीजा शर्मा ने बताया कि प्रवेश लेने को आवेदन और प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल वही रहेगा, जिसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। अधिक जानकारी के लिए इवनिंग कॉलेज में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन