{"_id":"57074ad04f1c1bfc35c810c8","slug":"admission-nursary-admission-sector-56-school-government-school-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में नौनिहालों के दाखिले का आखिरी मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी स्कूलों में नौनिहालों के दाखिले का आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-56 स्थित गवर्नमेंट स्कूल में दाखिले को लेकर अभिभावकों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अभिभावकों के पास अब सरकारी स्कूल ही बच्चों के दाखिले का आखिरी विकल्प बचा है। लेकिन सरकारी स्कूलों में भी दाखिले के लिए अभिभावकों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। वीरवार सेक्टर-56 स्थित गवर्नमेंट स्कूल में दाखिले को लेकर अभिभावकों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
दाखिले को लेकर कई अभिभावकों की स्कूल शिक्षकों से कहासुनी भी हो गई। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में इसी सेक्टर के बच्चों को भी दाखिला नहीं मिल पा रहा है। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल प्रिंसिपलों को नियमों के तहत ही एक क्लास में 40 बच्चों से अधिक दाखिला नहीं करने के आदेश दिए हुए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा बिना मान्यता के चल रहे करीब 80 स्कूलों को बंद करने के आदेशों के बाद सैकड़ों बच्चे अब सरकारी स्कूलों में दाखिला लेेना चाहते हैं। कालोनी के सरकारी स्कूलों में दाखिले को लेकर अधिक दिक्कतें आर रही हैं।