{"_id":"5705f54b4f1c1b337dc810d5","slug":"admission-in-diploma-engeering-from-27-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 27 से आवेदन संभव ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 27 से आवेदन संभव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी (एचएसटीईएस) ने मंथन शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की संभावित तारीख घोषित कर दी गई है।
प्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा लैटरल और फार्मेसी के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में प्रोस्पेक्टस जारी किया जाएगा।
दसवीं कक्षा के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश परीक्षा खत्म करने के बाद इस बार दाखिले के लिए कॉलेज स्तर पर क्या-क्या व्यवस्था हो? इसके लिए विभाग जल्द ही सभी कॉलेजों की बैठक बुलाने जा रहा है। जिससे विभाग आगे की रणनीति पर काम करे।
विज्ञापन
अभी तक तकनीकी शिक्षा विभाग खुद प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करता था और परीक्षा में पास करने वाले छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिये कॉलेज अलॉट किए जाते थे। कॉलेज का काम केवल दाखिला लेना होता था। लेकिन इस बार दसवीं पास छात्रों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग में सीधे मेरिट के आधार पर दाखिला देने का निर्णय लिया गया है।
जबकि 12वीं पास छात्रों को प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग के जरिये दाखिला देने का फैसला हुआ है। अब कॉलेजों में दोनों प्रक्रिया को लेकर क्या रणनीति अपनाई जाए? इसे लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग के अकादमिक, कॉलेज और परीक्षा शाखा खाका तैयार करने में जुटा है। हालांकि छात्रों को कोई परेशानी नहीं हो और दाखिला प्रक्रिया कोई बाधित नहीं हो। इसे देखते हुए परीक्षा की संभावित तारीख जारी कर दी गई है।
प्रोस्पेक्टस से पहले जारी की गई आवेदन की तारीख
डिप्लोमा इंजीनियरिंग व फार्मेसी के लिए 27 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 16 मई से 15 जून के बीच में जमा फॉर्म की वेरिफिकेशन होगी। 23 जून को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जबकि लैटरल एंट्री के जरिए सीधे दूसरे वर्ष में दाखिले के लिए 25 अप्रैल से 10 मई तक आवेदन होगा।
19 से 25 मई के बीच प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 30 मई को रिजल्ट जारी होगा। हालांकि तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने साफ किया है कि प्रोस्पेक्टस जारी नहीं किया गया है। इस संभावित तारीख में कुछ संशोधन हो सकता है।