{"_id":"574d17774f1c1b7d28109fe2","slug":"admission-dental-college-admission-mds-course-admission-punjab-university-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू डेंटल कॉलेज के एमडीएस कोर्स में दाखिले आज, शाम 4 बजे तक आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू डेंटल कॉलेज के एमडीएस कोर्स में दाखिले आज, शाम 4 बजे तक आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 31 May 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
छह स्पेशलिस्ट संकायों में 17 सीटों पर होगा दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित डॉ. एचएस जज डेंटल इंस्टीट्यूट (पीयू डेंटल कॉलेज) के मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स में 2016-17 सत्र में दाखिला करने का फैसला किया है। देर शाम पीयू प्रशासन ने एमडीएस के छह स्पेशलिस्ट संकायों में 17 सीटों पर दाखिले के लिए 31 मई (मंगलवार) शाम चार बजे तक ऑल इंडिया पीजी डेंटल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एआईपीजीडीई) क्लीयर करने वालों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को एमडीएस कोर्स में दाखिले की मंजूरी दे दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीयू डेंटल कॉलेज को 31 मई तक हर हाल में दाखिला करने के नियमों को पूरा करना है। ऐसे में पीयू डेंटल कॉलेज को एक ही दिन में आवेदन आमंत्रित करने होंगे और उसी दिन प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी जारी करनी होगी। जानकारी के अनुसार डेंटल कॉलेज मंगलवार शाम पांच बजे प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर देगा।
गौरतलब है कि सेक्टर-25 स्थित पीयू डेंटल कॉलेज में 2015 से शुरू किए गए एमडीएस कोर्स को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मान्यता रद्द कर कोर्स बंद करने के निर्देश दिए थे। कोर्स बंद करने का कारण डेंटल कॉलेज में स्थायी प्रिंसिपल कम डायरेक्टर की नियुक्ति का मामला था।
विज्ञापन
पीयू प्रशासन ने फरवरी तक डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया को प्रिंसिपल की नियुक्ति संबंधी पत्र नहीं भेजा था। कोर्स बंद करने के फैसले के खिलाफ पीयू प्रशासन और कुछ स्टूडेंट ने हाईकोर्ट की एकल बेंच में याचिका दायर की थी, जिसे रद्द कर दिया गया।

आज करना होगा पूरा प्रोसेस
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
कोर्ट के आदेशों के तहत एमडीएस कोर्स की 17 सीटों के लिए 31 मई तक पूरा प्रोसेस खत्म करना होगा। ऐसे में मंगलवार को ही डेंटल कॉलेज को आवेदन स्वीकार करने से लेकर मेरिट लिस्ट जारी करने और फीस जमा करने का प्रोसेस पूरा करना होगा। जानकारी के अनुसार एमडीएस कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को पूरे कोर्स में मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाता है।
पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पूरे प्रोसेस को एक दिन में पूरा करना होगा। साथ ही दाखिले के लिए एक ही काउंसिलिंग होगी। गौरतलब है कि पीयू डेंटल कॉलेज 2006 में शुरू किया गया था। कॉलेज में पहले बैचलर ऑफ डेंटल साइंस (बीडीएस) और फिर 2015 में एमडीएस कोर्स शुरू किया था।
कोट्स
माननीय कोर्ट द्वारा स्टूडेंट्स के हक में लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। स्टूडेंट काफी समय से प्रतिष्ठित डेंटल कॉलेज के एमडीएस कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे थे। नियमों के तहत एक दिन में दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
- डॉ.आशीष जैन, प्रिंसिपल-डायरेक्टर पीयू डेंटल कॉलेज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़।