फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Admission application of jammu central university

सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में दाखिले को आवेदन जारी

Sun, 03 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Admission application of jammu central university
दाखिले को आवेदन जारी - फोटो : Demo Pic.
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में पीजी/यूजी कोर्स (5/2/3 साल प्रोग्राम) और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें 15 अप्रैल तक कोर्सों के लिए आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 21-22 जून को कामन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। टेस्ट के लिए जम्मू के अलावा पहली बार उधमपुर और कठुआ में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिसके बाद 17 जून को परीक्षा के नतीजे घोषित होने के साथ मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स में एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाटनी, जूलाजी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें बारहवीं के विद्यार्थियों को कोर्स करवाए जाएंगे। इसके अलावा दो वर्षीय कोर्सों में एमएससी इंवायरमेंटल साइंस, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलाजी, एमएससी मेटीरियल साइंस एंड टेक्नोलाजी, एमए/एमएससी एप्लाइड मैथामेटिक्स, एमए इकनामिक्स, एमए पब्लिक पालिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशल वर्क, एमए मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ इसमें एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, एमएड, एमए इंग्लिश एंड कंपरेटिव लिटरेचर, एमए हिंदी, एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट), एमबीए (सप्लाई चैन मैनेजमेंट), एमबीए (टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट) और तीन वर्षीय कोर्सों में बी वाक (रिटेल मैनेजमेंट और बी.वाक (टूरिज्म मैनेजमेंट) भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कोर्स भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed