फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission alert, bcom admission, admission schdule, bcom admission schdule, chandigarh

ध्यान दें, बीकॉम में दाखिले के लिए 2 जून से ऑनलाइन आवेदन

Tue, 31 May 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 31 May 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
admission alert, bcom admission, admission schdule, bcom admission schdule, chandigarh
11 कॉलेजों में बीकॉम दाखिले का संभावित शेड्यूल
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और पीयू से  एफिलिएटेड 11 कॉलेजों में बीकॉम दाखिले का संभावित शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार 2 जून से 12वीं पास स्टूडेंट बीकॉम काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट -http//bcomadmissions.puchd.ac.in- पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे । दाखिले के लिए पीयू स्थित लॉ ऑडिटोरियम में 1 से 4 जुलाई तक  संभावित काउंसिलिंग शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन


पीयू स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट, सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की करीब 2340 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के बाद स्टूडेंट बीकॉम आवेदन के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं।  बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिला इस साल भी सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग से होगा। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूबीएस प्रोफेसर संजय कौशिक को बीकॉम काउंसिलिंग कोआर्डिनेटर नियुक्ति किया गया है। 
विज्ञापन


बीकॉम में लड़कियों के लिए अधिक सीटें 
पीयू और चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की कुल 2340 सीटों में लड़कियों के लिए दाखिले के अधिक मौके मिलेंगे। 5 गर्ल्स कॉलेजों में बीकॉम की सभी 910 सीटें लड़कियों के लिए होंगे। इन कॉलेजों में जीसीजी-11(140),जीसीजी-42(140) एमसीएम-36(280)देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45(210) और सेक्टर-26 स्थित गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन(140) सीटें शामिल हैं। एसडी-32(350),डीएवी-10(350),जीसी कॉमर्स-50((140),सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज(210) में भी लड़कियों को दाखिले का मौका मिलेगा। इस साल से गवर्नमेंट कॉलज-11 में भी बीकॉम(140) सीटों पर लड़कियों को मेरिट के आधार पर दाखिले का पूरा मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम दाखिले का संभावित शेड्यूल

admission alert, bcom admission, admission schdule, bcom admission schdule, chandigarh
कॉलेजों को अब तक यह पता नहीं है कि रूसा डिग्री कोर्सों में विद्यार्थियों को कब से प्रवेश मिलेगा।
2 जून से पीयू वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 
-ऑनलाइन आवेदन के लिए अलग लिंक होगा। 
-14 जून ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि। 
-16 जून तक ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी और 12वीं सर्टिफिकेट जमा करने होंगे। 
-1 से 4 जुलाई तक पीयू लॉ ऑडिटोरियम में पहली काउंसिलिंग होगी। 

कोट्स ..
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए 2 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी है। पूरे एडमिशन सिस्टम को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने का प्रयास किया जाएगा। स्टूडेंट की सुविधा के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। 7 जुलाई नए एकेडमिक सत्र शुरू होने से पहले बीकॉम दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 
प्रोफेसर संजय कौशिक, बीकॉम एडमिशन के चीफ कोआर्डिनेटर 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed