फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission, 11 class, 10+1 class, admission pattern, education department, chandigarh

सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले का बदल सकता है पैटर्न

Thu, 21 Apr 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 21 Apr 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
admission, 11 class, 10+1 class, admission pattern, education department, chandigarh
गवर्नमेंट स्कूल में दाखिले को लेकर अभिभावकों की लंबी लाइनें लगी रहीं। - फोटो : amarujala
शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। शिक्षा विभाग कई वर्षों से सेंट्रलाइज्ड तरीके से एडमिशन करता रहा है। 10वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद 39 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं की 12,500 सीटों पर दाखिला दिया है। विभाग के पुराने पैटर्न के खिलाफ कुछ अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। अभिभावकों की मांग है कि 10वीं करने वाले स्टूडेंट को उसी स्कूल में पहले 11वीं में दाखिले का हक मिले। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कुछ अभिभावकों ने शिक्षा विभाग को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर पहले से सरकारी स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी को 11वीं में दाखिला देने की मांग की है।  अभिभावकों के इस प्रस्ताव को लेकर शिक्षा विभाग ने डिप्टी डायरेक्टर स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी सहित 4-5 सदस्यों की कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले को लेकर आने वाले दिनों में मंथन करेगी। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग जुलाई में 11वीं क्लास के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग करता है।  
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों में 11वीं की पढ़ाई शुरू, सरकारी में जुलाई से 
शहर के लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों ने10वीं रिजल्ट आने से पहले ही 11वीं की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। प्राइवेट स्कूलों ने प्री बोर्ड की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रोविजनल एडमिशन दे दिया है, लेकिन सरकारी में 10 जुलाई के बाद ही पढ़ाई शुरू होगी। सरकारी स्कूलों में 11वीं की पढ़ाई देर से शुरू होने के कारण काफी स्टूडेंट को प्राइवेट स्कूलों में मोटी फीस देकर दाखिला लेेना पड़ता है। उधर हरियाणा के सरकारी स्कूलों में इस साल अप्रैल से ही 11वीं में प्रोविजनल दाखिले देकर पढ़ाई शुरू कर दी गई है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अभिभावक भी इस तरह की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 10वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं में दो नए कोर्स शुरू करने की तैयारी

admission, 11 class, 10+1 class, admission pattern, education department, chandigarh
रकारी स्कूलों में 20 से अधिक वोकेशनल कोर्स
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग अगले सत्र से 11वीं स्तर पर दो नए कोर्स शुरू करने का प्रपोजल तैयार किया है। जानकारी के अनुसार दो सरकारी स्कूलों में लीगल स्टडीज और मास मीडिया (पत्रकारिता) विषयों को शामिल किया जाएगा। दोनों विषयों को शुरू करने के लिए कमेटी गठित की गई है। जल्द ही नए कोर्स को शुरू करने के लिए सीबीएसई से मंजूरी ली जाएगी। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में 20 से अधिक वोकेशनल कोर्स में स्टूडेंट काफी दिलचस्पी लेते हैं।   
 
कोट्स ...
11वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर कमेटी गठित की गई है। कुछ अभिभावकों ने सुप्रीम कोर्ट के केस का हवाला देकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट को ही 11वीं दाखिले में वरीयता देने की मांग की है। पूरे मामले की रिपोर्ट कमेटी तैयार करेगी। दाखिले को लेकर विभाग ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। 
-विनय आर सूद, जिला शिक्षा अधिकारी, चंडीगढ़। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed