शिक्षा बोर्ड की बड़ी लापरवाही, पैकेट से गायब मिले 90 प्रश्नपत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी चूक सामने आई है। शनिवार को बोर्ड की बारहवीं कक्षा का केमिस्ट्री का पेपर था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज हमीरपुर में परीक्षा शुरू होते ही जब विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र बंटने शुरू हुए तो नब्बे प्रश्नपत्र कम निकले।
उधर, शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। बोर्ड जरूरत से ज्यादा ही प्रश्नपत्र स्कूलों में मुहैया करवाता है, जिससे आवंटन में दिक्कत न हो। मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शिक्षा बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्रों के पैकेट के बाहर तो कुल 555 प्रश्नपत्र अंकित थे। लेकिन जब पैकेट खोला तो उसमें 465 प्रश्नपत्र ही निकले।
पैकेट में 90 प्रश्नपत्र कम निकलने पर परीक्षा केंद्र अधीक्षक के होश उड़ गए। परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से संपर्क किया लेकिन इतने कम समय में धर्मशाला से हमीरपुर तक प्रश्नपत्रों को पहुंचाना मुमकिन न था। बाद में स्कूल प्रशासन ने फोटोस्टेट करवाकर विद्यार्थियों में प्रश्नपत्र बांटे।
पौना घंटा देरी से शुरू हो पाया पेपर, परीक्षार्थी परेशान
लेकिन इस सारी प्रक्रिया में पौने घंटे से अधिक समय बीत चुका था। समय पर प्रश्नपत्र न मिलने पर परीक्षा हाल में बैठे विद्यार्थियों में हायतौबा मच गई। जिन विद्यार्थियों को पहले प्रश्नपत्र बांटे गए थे उन्होंने तो पेपर शुरू कर दिया, लेकिन बाकी विद्यार्थी परेशान हुए। फोटोस्टेट के बाद पौने दस बजे तक सभी विद्यार्थियों तक प्रश्नपत्र पहुंचे, जिसके बाद पेपर शुरू हो पाया।
जिले के चार प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भी ब्वायज स्कूल हमीरपुर में परीक्षा केंद्र स्थापित था। इस कारण सरकारी स्कूलों के साथ प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अभिभावकों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है।
शिक्षा बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्रों के पैकेट के बाहर तो कुल 555 प्रश्नपत्र अंकित थे। लेकिन जब पैकेट खोला तो उसमें महज 465 प्रश्नपत्र ही निकले। इसके बाद विद्यार्थियों को फोटोस्टेट करवाकर प्रश्रपत्र बांटे गए। विद्यार्थियों को पौना घंटा अतिरिक्त समय दिया गया है। -राजेंद्र वर्मा, प्रिंसिपल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज, हमीरपुर।