फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   61 thousand candidates appeared for police constable recruitment exam

1500 पदों के लिए 61 हजार ने दी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Mon, 30 May 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 May 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
61 thousand candidates appeared for police constable recruitment exam
शिमला में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में 1500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में 61 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। परीक्षा को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। परीक्षा के दौरान कहीं से भी हंगामे या नकल की सूचना सामने नहीं आई।

विज्ञापन


परीक्षा में सबसे ज्यादा कांगड़ा में करीब सवा तेरह हजार युवाओं ने भाग लिया, जबकि लाहौल-स्पीति सिर्फ पौने तीन सौ युवा परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा चंबा में 4400, हमीरपुर में 3622, किन्नौर में 560, कुल्लू में 3407, मंडी में 11020, शिमला में 7650, सिरमौर में 5562, सोलन में 4500 और ऊना में 4061 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।
विज्ञापन


किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में 20 पदों के लिए 556 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। चंबा में 4,447 अभ्यर्थियों में से 4,366 ने परीक्षा दी। हालांकि, शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित हुए करीब डेढ़ सौ युवाओं ने लिखित परीक्षा छोड़ दी। भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीपी एसआर ओझा ने बताया कि दस दिन के अंदर इन उत्तर पुस्तिकाओं को मशीनों के जरिये जांच कर लिखित परीक्षा में पास आवेदकों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए जाएंगे। ओझा ने बताया कि पूरी कोशिश रहेगी की जाएगी कि इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर जुलाई के पहले हफ्ते में चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाए।

तीस युवाओं ने दी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा

61 thousand candidates appeared for police constable recruitment exam
हमीरपुर में सेना भर्ती की परीक्षा देकर बाहर आते युवा। - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती के दौरान मिलिट्री अस्पताल जालंधर रेफर किए युवाओं में से मेडिकल फिट पाए गए युवाओं की लिखित परीक्षा रविवार को अणु कॉलेज में ली गई। तीस युवाओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। सेना भर्ती 13 से 30 जनवरी 2016 तक बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में हुई थी।

कई युवाओं को शारीरिक जांच के लिए मिलिट्री अस्पताल जालंधर रेफर किया गया था। मिलिट्री अस्पताल जालंधर से 30 युवाओं को मेडिकल फिट पाया गया है। हालांकि, मैदानी प्रक्रिया पूरी करने वाले अन्य युवाओं की लिखित परीक्षा पहले ही ली जा चुकी है। रविवार को हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना सहित अन्य जिलों से मेडिकल फिट पाए गए युवाओं की लिखित परीक्षा हुई।

दूरदराज क्षेत्रों से युवा शाम को ही हमीरपुर पहुंच गए थे। परीक्षा से संबंधित पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि मेडिकल फिट पाए गए तीस युवाओं ने लिखित परीक्षा दी है। मेरिट के आधार पर युवाओं का सेना में चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed