फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   59th convocation in GCC: 825 girls get degree

जीसीजी-11 के दीक्षांत समारोह में 825 छात्राओं को मिलीं डिग्रियां

Tue, 15 Mar 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
59th convocation in GCC: 825 girls get degree
जीसीजी में 59वां दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala

सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट फॉर गर्ल्स (जीसीजी) में मंगलवार को 59वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर मुख्य अतिथि थे। प्रो. ग्रोवर ने छात्राओं से कहा कि वह इंस्टीट्यूट की प्रतिष्ठा को देश-विदेश में बढ़ाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कॉलेज को यूजीसी नैक से ए ग्रेड पाने पर बधाई भी दी।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रिंसिपल प्रो. अनिता कौशल ने सालाना रिपोर्ट में कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट 825 छात्राओं को डिग्री दी गईं। इस मौके पर 49 छात्राओं को कॉलेज के प्रतिष्ठित रोल ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह सम्मान पाने वालों में तृप्ता देवी (एमए डांस), सोनिका गहलावत (एमए म्यूजिक), पारुल सिंह (एमए इंग्लिश), सपना (एमएससी बॉटनी), रीना बिष्ट (बीए हिंदी ऑनर्स) और कनिका डडवाल (बीए सोशोलॉजी आनर्स) शामिल हैं। पीयू में टॉप करने वाली दस छात्राओं को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed