फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   58 thousand appeared in exam for 92 posts of clerk

OMG! 92 पदों के लिए 58 हजार युवाओं ने दी लिखित परीक्षा

Mon, 09 May 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 09 May 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
58 thousand appeared in exam for 92 posts of clerk
सुबह 11 से लेकर दोपहर एक बजे तक परीक्षा हुई।

प्रदेश भर में रविवार को अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लिपिक पोस्ट कोड 456 की लिखित परीक्षा ली। 92 पद भरने के लिए ली गई परीक्षा में प्रदेश के 58 हजार युवाओं ने भाग्य आजमाया। सुबह 11 से लेकर दोपहर एक बजे तक परीक्षा का हुई। सुबह से युवक परीक्षा केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। हर जिले में दर्जनों परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से युवाओं को बुलावा पत्र भेजे गए थे। एचपीएसएसबी हमीरपुर ने रविवार को लिपिक की लिखित परीक्षा ली। प्रत्येक जिले में चार से पांच हजार युवाओं ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इससे युवाओं को परीक्षा में परेशानी नहीं हुई। रविवार के दिन अधिकतर निजी बसें न चलने से बस अड्डा पर परीक्षा देने आए युवाओं की अधिक भीड़ दिखी।
विज्ञापन


युवक परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने को बसों का इंतजार करते रहे। कई युवाओं के परीक्षा केंद्र दूरदराज क्षेत्र में थे। निजी बसों के न चलने से युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। युवाओं को किराये की टैक्सी लेकर परीक्षा केंद्रों में पहुंचना पड़ा। कई युवक लिखित परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में 58 हजार से अधिक युवाओं को बुलावा पत्र भेजे गए थे। सभी जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। केंद्रों में परीक्षा से संबंधित पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed