{"_id":"572f9d734f1c1bd9525cd50f","slug":"370-seats-will-increase-three-engineering-at-the-university-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के तीन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी 370 सीटें ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली के तीन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी 370 सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 May 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के तीन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के तहत बीटेक प्रोग्राम में 370 सीटों की बढ़ोतरी होने जा रही है। ज्वाइंट काउंसिलिंग से होने वाले दाखिले में छात्रों को सीट तो अधिक मिलेंगी, लेकिन इन्हें 15 से 20 फीसदी तक फीस बढ़ोतरी देने को भी तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
क्योंकि दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) और आईआईआईटी दिल्ली फीस बढ़ाने जा रहे हैं। इसके अलावा डीटीयू में विदेशी छात्रों के लिए आईसीसीआर प्रोग्राम के तहत प्रति 12 प्रोग्राम में दो-दो सीट बढ़ेगी। डीटीयू, आईआईटी दिल्ली, और इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयू ) में जून में ज्वाइंट काउंसिलिंग से बीटेक दाखिले शुरू होंगे। डीटीयू में करीब ढाई सौ सीटें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
इसके तहत बीटेोक कंप्यूटर साइंस में 140 से 240 सीट, आईटी में 95 से 120 सीट हो जाएंगी। इसके अलावा अन्य कोर्सों के लिए भी सीटें बढ़ेंगी। वहीं आईआईआईटी दिल्ली में बीटेक में 60 सीटें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
इसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड एप्लाइटेड मैथ्स का नया कोर्स भी शुरू होगा, जिसमें करीब 60 सीटें रहेंगी। इसके अलावा आईजीडीटीयू बीटेक के हर कोर्स में सीट बढ़ाने की बजाय महज आईटी में सीधे 60 से 120 सीट करने जा रहा है। हालांकि, अभी फीस बढ़ोतरी पर फैसला नहीं हुआ है।