{"_id":"571d47ea4f1c1bf9288b577e","slug":"200-students-selected-in-job-fair-of-jamia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया में लगे जॉब फेयर में 200 छात्रों को मिली नौकरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जामिया में लगे जॉब फेयर में 200 छात्रों को मिली नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में आयोजित दो दिवसीय जॉब फेयर में 200 छात्र चयनित हुए हैं। अब इन चयनित छात्रों में से कुछ को इंटरव्यू के बाद नौकरी और इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। नौकरी में दस से तीस हजार रुपये मासिक और इंटर्नशिप में दस से पंद्रह हजार रुपये समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्लेसमेंट सेल के हेड प्रो. रेहान खान सूरी के मुताबिक, कैंपस में 22 और 23 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया गया था, जिसमें जामिया समेत अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों को बुलाया गया था। इस मेले में ग्रेजुएशन और डिप्लोमा धारकों को नौकरी और इंटर्नशिप का मौका मिला है।
विज्ञापन
मेले में करीब 1800 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से पहले चरण में 200 छात्रों का चयन हुआ है। मेले में करीब 40 कंपनियां पहुंची थीं, जिसमें पारकर, आईडीएस इंफोटेक, डेनसो, ईएससी, द कॉरपोरेट इंटरवेंशन, एमबीडी ग्रुप, जीसीई लिमिटेड, टैक्समान एजुकेशन, फ्रेंकफिन मैनेजमेंट, अमीरात एयरलाइन्स और ऐपेक्स मुख्य रहीं। इस मौके पर छात्रों को कैरियर डेवलपमेंट और विदेश में पढ़ाई समेत मार्केट ट्रेंड के आधार पर नौकरियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन