{"_id":"56db22604f1c1b302d8b4c30","slug":"13-principal-and-176-teachers-will-be-recruit-in-navoday-vidyalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालयों को मिलेंगे 13 प्रिंसिपल और 176 शिक्षक ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नवोदय विद्यालयों को मिलेंगे 13 प्रिंसिपल और 176 शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को जल्द ही प्राचार्य और शिक्षक मिलेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से इनकी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन स्कूलों में 13 प्राचार्य, इतने ही उप प्राचार्य और 176 शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति से रखा जाएगा।
विज्ञापन
खाली चल रहे पद
प्रदेश के अधिकतर राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्राचार्य और उप प्राचार्यों के पद रिक्त चल रहे हैं। नवोदय विद्यालय देहरादून में प्राचार्य हैं, लेकिन वह भी अप्रैल में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर ने कहा कि प्राचार्य के 13, उप प्राचार्य के 13, पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के 77, टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के 99 पदों के लिए उत्तराखंड, विभिन्न प्रदेशों एवं केंद्र सरकार के अधिकारी, कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य, उप प्राचार्य और शिक्षकों के पदों के लिए 26 मार्च 2016 तक शिक्षा निदेशालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए देखें विभाग की वेबसाइट
किस स्कूल में शिक्षकों के कितने पद हैं, इसके लिए टीचिंग का कितना अनुभव अनिवार्य है, इसके लिए विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं।
यह है विभाग की वेबसाइट- www.schooleducation.uk.gov.in