{"_id":"56e665104f1c1bd14a8b4618","slug":"12th-board-exams-in-final-stage-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में12वीं बोर्ड की परीक्षा अंतिम चरण में","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू कश्मीर में12वीं बोर्ड की परीक्षा अंतिम चरण में
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:45 PM IST
सार
- 12वीं का आखिरी पेपर 15 मार्च मंगलवार को है और दसवीं बोर्ड के अभी तीन पेपर बचे हैं।
- 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी को शुरू हुई थी, जबकि दसवीं की परीक्षाओं का आगाज चार मार्च को हुआ था।
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में आयोजित की जा रही दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। 12वीं का आखिरी पेपर 15 मार्च मंगलवार को है और दसवीं बोर्ड के अभी तीन पेपर बचे हैं। 12वीं कक्षा के विद्यार्थी आखिरी पेपर देने के बाद पूरी तरह से तनाव मुक्त होने वाले हैं। वहीं विद्यार्थी बचे हुए पेपर की तैयारी में दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी को शुरू हुई थी, जबकि दसवीं की परीक्षाओं का आगाज चार मार्च को हुआ था। करीब महीने से 80 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इनकी तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन अब इन परीक्षाओं के खत्म होने का समय नजदीक आ गया है। 12वीं का अंतिम पेपर बचा है, जो कि 15 मार्च मंगलवार को होने जा रह है। 15 मार्च को अंतिम पेपर केमिस्ट्री, होम साइंस (इलेक्टिव), हिस्ट्री और बिजनेस स्टडी का है। इन पेपरों के बाद 12वीं के विद्यार्थी तनाव मुक्त हो जाएंगे और इसके साथ ही कुछ होली के पर्व की तैयारियों में भी जुट जाएंगे। परीक्षाएं खत्म होने के बाद इनके लिए होली का पर्व विशेष होगा।
विज्ञापन
दसवीं के अभी तीन पेपर बचे हैं। सोमवार को विज्ञान का पेपर है, जिसमें 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने पहुंचना है। इसके बाद 16 मार्च को हिंदी और उर्दू का पेपर है। 19 मार्च को सोशल साइंस और 24 मार्च को अंतिम पेपर गणित, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट और ड्राइंग का है। दसवीं के विद्यार्थियों को अभी थोड़ा इंतजार करना है। 23 को होली का त्योहार है। इसलिए दसवीं के विद्यार्थियों को होली मनाने के साथ परीक्षा की भी तैयारी करनी है, लेकिन 24 मार्च के बाद यह भी तनाव मुक्त होंगे।
विज्ञापन