फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1130 patwari recruitment in himachal.

पटवारियों के 1130 पदों पर भर्ती का मौका, करें तैयारी

Fri, 08 Apr 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Apr 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
1130 patwari recruitment in himachal.
हिमाचल सरकार ने विभिन्न विभागों में नौकरियों का पिटारा खोल दिया है।

हिमाचल सरकार ने विभिन्न विभागों में नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार लगभग ढाई हजार लोगों को नौकरी देगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में राज्य विधानसभा परिसर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि टीजीटी शिक्षकों के 930 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा पटवारियों के 1130 पद भी भरे जाएंगे। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी होने वाली है। ऐसे में वे युवा फिर से तैयारी शुरू कर सकते हैं जो पिछली परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे। सरकार जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन मांगेंगी।
विज्ञापन


वहीं, तकनीकी शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों में भी सैकड़ों रिक्तियां भरने की मंजूरी दी गई है। मंत्रिमंडल ने नाहन मेडिकल कॉलेज में फेकल्टी पदों को भरने की स्वीकृति दी है। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय खोलने को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा के नगरोटा बगवां में फार्मेसी कॉलेज खुलेगा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में नौ फायर स्टेशन खोले जाएंगे। मंडी जिले के पांगणा, डाहर और छतरी में उप तहसीलें खुलेंगी। शहरी क्षेत्रों की सीमाओं से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों के होटलों को करमुक्त किया जाएगा। अनुसूचित जाति आयोग के गठन पर मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद इसे भी मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed