फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   100% admission programme started in gurgaon village

गांवों में 100 फीसदी बच्चों के दाखिले की मुहिम शुरू

Tue, 29 Mar 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 29 Mar 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
100% admission programme started in gurgaon village

सोमवार को खंड के गांव बघोला में मेवात की सामाजिक संस्था मेवात कारवां द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन तालीम के तहत गांवों में 100 फीसदी बच्चों के दाखिले तथा ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर रैली निकाली गई।

विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद मोहमदी बेगम और गांव के सरपंच बलवीर सिंह ने मिशन तालीम रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों तथा सामाजिक संस्थाओं से जुडे़ लोगों को संबोधित करते हुए मोहमदी बेगम ने कहा कि शिक्षा जीवन का अनमोल रत्न है।
विज्ञापन


इसे हासिल कर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। इस मौके पर मेवात कारवां खंड के प्रधान सगीर अहमद ने बताया कि मेवात के स्कूलों में अध्यापकों की कमी कई सालों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर रहा है। मेवात कारवां टीम इसके लिए सरकार के नुमाइंदों से बातचीत करेगी और मेवात में अध्यापकों की नियुक्ति कराने के लिए संघर्ष करेगी।


इस अवसर पर मेवात कारवां के जिला उपप्रधान जाकिर हुसैन, संयोजक डॉ. असफाक आलम,  मिशन तालीम कार्यक्रम के इंचार्ज जफरुदीन बाघोड़िया, पूर्व सरपंच अब्दुल गनी, किफायतुल्ला खान, सामाजिक कार्यकर्ता इब्राहिम खान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed