फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   World Bank slashes Indian Economy growth forecast news in Hindi

विश्व बैंक का अनुमान: 2021 में 8.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Tue, 08 Jun 2021 08:19 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Jun 2021 08:19 PM IST
सार

कई संस्थाओं ने भारत की वृद्धि दर के अनुमानों में कटौती की है और कुछ तो इसके 7.9 फीसदी रहने की बात कह चुके हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 7.3 फीसदी संकुचन हुआ था।

विज्ञापन
World Bank slashes Indian Economy growth forecast news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

विश्व बैंक ने मंगलवार को साल 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.3 फीसदी की दर से वृद्धि होने का अनुमान जताया। वहीं, साल 2022 में उसने यह दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया। विश्व बैंक ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में गतिविधियों में आई तेजी को कमजोर किया है।

विज्ञापन


इसने कहा, महामारी की शुरुआत के बाद से किसी भी देश में सबसे बड़े प्रकोप से भारत के पटरी पर लौटने में बाधा आ रही है। साल 2020 में, भारत की अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की कमी आई थी। जबकि 2019 में इसमें चार फीसदी की वृद्धि हुई थी। विश्व बैंक ने 2023 में, भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन

क्रिसिल ने वृद्धि अनुमान घटाकर 9.5 फीसदी किया

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते घरेलू खपत और निवेश प्रभावित होने के कारण क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 11 फीसदी से घटाकर 9.5 फीसदी कर दिया था।  क्रिसिल के अर्थशास्त्रियों ने अपने पूर्वानुमानों में कटौती करते हुए कहा कि वृद्धि के दो वाहकों- निजी खपत और निवेश, पर दूसरी लहर का प्रकोप एकदम स्पष्ट है, जिसके चलते ये संशोधन किए गए हैं।

रेटिंग एजेंसी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि संक्रमण के दैनिक मामलों में ऊपरी स्तर से गिरावट आई है, लेकिन राज्यों को प्रतिबंध हटाते समय सावधान रहना चाहिए, क्योंकि एक और लहर आने की आशंका बनी हुई है। धीमी गति से हो रहे टीकाकरण के चलते यह आशंका और भी बढ़ गई है। क्रिसिल ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंध कुछ हद तक जारी रहेंगे और कम से कम अगस्त तक किसी न किसी रूप में गतिशीलता प्रभावित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed