फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   With the help of technology and ideas, young entrepreneurs achieved success and see hurun india rich list

तकनीक और आइडिया के सहारे अपने दम पर अरबपति बने ये युवा, कोरोना काल में भी बढ़ी संपत्ति

Wed, 14 Oct 2020 12:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Oct 2020 12:56 AM IST
सार

  • -हुरुन की सूची...40 साल से कम और 1,000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले कारोबारी शामिल 
  • -59 फीसदी यानी 44.9 अरब बढ़ी उद्यमियों की संपत्ति 
  • -ब्रोकरेज फर्म जिरोधा के संस्थापक भाई नितिन कामत एवं निखिल कामत शीर्ष पर

विज्ञापन
With the help of technology and ideas, young entrepreneurs achieved success and see hurun india rich list
आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 - फोटो : Twitter

विस्तार

तकनीक और आइडिया के सहारे युवा उद्यमियों ने अपने दम पर कामयाबी हासिल की। कोरोना काल में भी इनकी संपत्ति 59 फीसदी यानी 44.9 अरब रुपये बढ़ी है।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म जिरोधा के संस्थापक भाइयों नितिन कामत (40 साल) एवं निखिल कामत (34 साल) 16 उद्यमियों में शीर्ष पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 240 अरब है, जो इस साल 58 फीसदी बढ़ी है। 
विज्ञापन



सूची में मीडिया डॉट नेट के दिव्यांक तुरखिया (38 साल) 140 अरब रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उड़ान के संस्थापकों में शामिल अमोद मालवीय (39 साल), सुजीत कुमार (40 साल) एवं वैभव गुप्ता (40 साल) 131-131 अरब के साथ क्रमश:  तीसरे, चौथे एवं पाचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में देश के 40 साल से कम उम्र के उन युवा अरबपति उद्यमियों को शामिल किया गया है, जिनकी कोई विरासत नहीं है। यानी जो अपने दम पर खड़े हुए हैं और जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

शीर्ष-10 में ये भी शामिल
 
उद्यमी                  कंपनी     संपत्ति स्थान
रिजू रविंद्रन (39)  थिंक एंड लर्न 78 अरब 6
बिन्नी बंसल (37) फ्लिपकार्ट   75 अरब 7
सचिन बंसल (39)  फ्लिपकार्ट  75 अरब   8
रितेश अग्रवाल (26) ओयो रूम्स  45 अरब  9
भाविश अग्रवाल (35) एएनआई टेक्नोलॉजीज 35 अरब  10


उड़ान के संस्थापकों की संपत्ति 274 फीसदी बढ़ी
अमोद मालवीय, सुजीत कुमार और वैभव गुप्ता की संपत्तियों में 2019 के मुकाबले 274-274 फीसदी का उछाल आया है। इनके अलावा, थिंक एंड लर्न के रिजू रविंद्रन की संपत्ति में 117 फीसदी इजाफा हुआ है। 

रितेश सबसे युवा उद्यमी, कमाई घटी
सूची में नौंवे स्थान पर कायम आयो रूम्स के संस्थापक 26 साल के रितेश अग्रवाल सबसे युवा उद्यमी हैं। हालांकि, महामारी के कारण इनकी संपत्ति में 40 फीसदी गिरावट आई है। वर्तमान में इनकी संपत्ति 45 अरब रुपये है।  

अकेली महिला अरबपति 
वीयू टेक्नोलॉजीज की संस्थापक देविता राजकुमार (39 साल) सूची में शामिल एकमात्र महिला कारोबारी हैं। सूची में वह 16वें स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति 12 अरब रुपये है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इनकी संपत्ति में 33 फीसदी की गिरावट आई है। 


12 में 11 स्टार्टअप यूनीकॉर्न श्रेणी के
16 अरबपतियों में से 12 स्टार्टअप के मालिक हैं। इनमें भी 11 स्टार्टअप यूनीकॉर्न श्रेणी के हैं, जिनकी कुल बाजार पूंजी एक अरब डॉलर यानी 7,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

सबसे ज्यादा उद्यमी बंगलूरू के
सूची में शामिल कुल 16 उद्यमियों में सबसे ज्यादा 8 बंगलूरू के हैं। दिल्ली एवं गुरुग्राम के दो-दो, मुंबई के एक और विजयवाड़ा के एक उद्यमी हैं। दो उद्यमी ऐसे भी हैं, जो दुबई और लंदन में रहकर कारोबार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed