फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When traders performed semi-nude at PM's parliamentary office

जब पीएम के संसदीय कार्यालय पर व्यापारियों ने किया अर्द्ध-नग्न प्रदर्शन

Sun, 15 Dec 2019 12:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Dec 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
When traders performed semi-nude at PM's parliamentary office
प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : a

ई-कॉमर्स कंपनियों के विरोध में खुदरा व्यापारियों ने शुक्रवार को रविंद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय पर अर्द्ध नग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने आनलाइन कंपनियों के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए नियामक आयोग गठन की मांग की।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर पुलिस से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। जनसंपर्क व संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई को पहुंचे सूबे के धर्मार्थ मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


आनलाइन कंपनियों के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि इनके भ्रामक प्रचार से खुदरा व्यापार पर असर पड़ रहा है। यही कारण है कि सरकार का राजस्व भी घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मांग किया कि आनलाइन कंपनियों पर नियंत्रण के लिए नियामक आयोग का गठन किया जाए और ऐसी नीति तैयार की जाए कि यह कंपनियां देश के खुदरा व्यापारी से कम कीमत पर बाजार में माल ना भेज सके। विरोध प्रदर्शन में सूरज कुशवाहा, विनोद जायसवाल, अजय सिंह, हरीश केशरी, रामस्वरूप अग्रवाल, दिनेश चौरसिया, लल्लन सेठ, भरत ओझा, चिंतित बनारसी, इंद्रजीत निर्भिक आदि मौजूद रहे।

15 बनारस बंद का आह्वान

आनलाइन कंपनियों के विरोध में व्यापारियों ने 15 दिसंबर को बनारस बंद का आह्वान किया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि भारत, प्रदेश और बनारस बंद का आह्वान किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर रविवार को वाराणसी के व्यापारी बनारस बंद को सफल बनाने के लिए अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed