फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Two people arrested for allegedly carrying former Nissan CEO Carlos Ghosn in a musical box

अमेरिकाः निसान मोटर के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन को भागने में मदद करने वाले दो लोग गिरफ्तार

Thu, 21 May 2020 12:08 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 May 2020 12:08 AM IST
सार

  • दो लोगों की मदद से म्यूजिकल बॉक्स में छिपकर जापान से भागे थे कार्लोस
  • दोनो शख्स को अमेरिका से गिरफ्तार किया गया है
  • घोसन पर जापान में वित्तीय अनियमितता का मामला चल रहा है

विज्ञापन
Two people arrested for allegedly carrying former Nissan CEO Carlos Ghosn in a musical box
Carlos ghosn

विस्तार

अमेरिकी अधिकारियों ने निसान मोटर कंपनी के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन को भागने में मदद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पिता-पुत्र हैं। घोसन पर जापान में वित्तीय अनियमितता का मामला चल रहा था, लेकिन वह इन दोनो पिता-पुत्र की मदद से म्यूजिकल बॉक्स में छिपकर वहां सें भाग गए थे।

विज्ञापन


दोनो शख्स की पहचान माइकल टेलर (59) जो की पूर्व ग्रीन बेरेट और निजी सुरक्षा विशेषज्ञ है और पीटर टेलर (27) है। अमेरिकी मार्शल सर्विस ने हार्वर्ड, मैसाच्यूसेट्स से इन दोनो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टेलर को बुधवार को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक जज के समक्ष पेश होना था लेकिन अदालत के दस्तावेजों में उनके लिए कोई वकील सूचीबद्ध नहीं था।  

घोसन ने इस मामले पर कहा कि जापान की न्याय व्यवस्था सही नहीं है और इस वजह से उन्हें वहां न्याय की उम्मीद नहीं थी, इसलिए वह म्यूजिकल बॉक्स में छिपकर वहां से भाग गए थे। घोसन ने कहा कि हिरासत में उनपर अनुचित शर्तें लगाई गईं। जमानत के तहत शर्त थी कि वह अपनी पत्नी से नहीं मिल सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजिक बॉक्स में बंद होकर जापान से ऐसे भाग निकले थे घोसन

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार घोसन के खिलाफ सुनवाई अभी शुरू होनी थी और देश ना छोड़ना उनकी जमानत की शर्तों में था। उन्हें नवंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था। लेबनान के सरकारी टीवी स्टेशन एमटीवी के अनुसार  घोसन एक बड़े से म्यूजिकल बॉक्स में छिपकर के टोक्यो से बाहर निकल गए थे।

घोसन ने क्रिसमस के अवसर पर एक म्यूजिक बैंड को अपने जापान के घर में बुलाया था। घोसन को इस तरह से निकालने की योजना काफी लंबे समय से बन रही थी, और इसमें उनकी पत्नी कैरोल का बड़ा हाथ था। इसके अलावा उनके भाईयों और तुर्की में मौजूद अपने साथियों की मदद ली। 

इस खबर को भी पढ़ें
निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन बोले-जापान से भागने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था

जापानी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घोसन एक अन्य नाम से बेरुत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिखे। उन्होंने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया था। वहीं, जापान की इमिग्रेशन अथॉरिटी के पास घोसन के देश छोड़ने की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने जापान के छोटे से हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया ताकि लोग उनको पहचान न सकें। 

लेबनान के चहेते हैं कार्लोस घोसन

गार्जियन के अनुसार लेबनान के अधिकारियों को वहां के नेताओं से आदेश मिला था कि वो घोसन के देश में आने की बेरूत हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन जांच न करें। लेबनान में कई लोग घोसन को अपने देश के बड़े प्रवासी समुदाय के प्रतीक के रूप में और लेबनान की उद्यम संबंधी प्रतिभा के एक उत्तम उदाहरण के रूप में देखते हैं और उन्हें घोसन की गिरफ्तारी से धक्का लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed