फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   tomato prices soar in country, out of menu and salad plate

टमाटर के तेवर हुए 'लाल', 80 रुपये किलो तक पहुंची कीमत

Wed, 28 Jun 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 28 Jun 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
tomato prices soar in country, out of menu and salad plate
- फोटो : अमर उजाला

बारिश के मौसम में टमाटर ने अपने लाल तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों में टमाटर के दाम 60 रुपये तक बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी के सफल आउटलेट पर टमाटर 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। वहीं फुटकर मार्केट में यह 80 रुपये के हिसाब से बेचा जा रहा है। इससे लोगों के खाने और सलाद की प्लेट से टमाटर गायब हो गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के अलावा देश के अन्य बड़े शहरों जैसे कि कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में भी इसके दाम में उछाल देखा गया है। हालांकि सबसे कम दर इस वक्त मुंबई मे हैं जहां ये 35-40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चेन्नई में 40-45 रुपये प्रति किलो और कोलकाता में 50 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है। वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह 48 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 

सरकार ने कहा कि बारिश में होता है महंगा
सरकार ने टमाटर के दामों में आई तेजी पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हर साल बारिश के मौसम में टमाटर के दाम बढ़ जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण भारत में बरसात से फसल खराब हो जाती है।

हालांकि खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि हम टमाटर के दाम पर नजर रखें हुए हैं। राज्यों को बोला गया है कि वो कड़ी नजर रखें ताकि दाम ज्यादा न बढ़े और सप्लाई में भी किसी तरह की कमी खड़ी न की जाए। 

सरकार, व्यापारियों का बेतुका तर्क
सरकार ने कहा कि हरियाणा और आसपास के इलाकों में बारिश के चलते 70 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि राज्य में अभी ठीक से एक बार बारिश नहीं हुई है तो कैसे फसल खराब हो गई। सरकार के अलावा टमाटर का होलसेल व्यापार करने वाले व्यापारी भी इसी तरह की बात कर रहे हैं। 


अजादपुर मंडी में टमाटर विक्रेता संघ के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने कहा कि हरियाणा का टमाटर खराब हो गया। अब दिल्ली में शिमला से थोड़ी बहुत सप्लाई हो रही है। दक्षिण भारत का टमाटर भी बारिश के चलते खराब हो गया है, जिससे सप्लाई बाधित हो गई है। अजादपुर मंडी में टमाटर का थोक में भाव 20-50 रुपये चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed