फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Today last date for filing income tax returns, more than 13 lakh ITRs filled till 4 pm

आयकर रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख, शाम 4 बजे तक भरे गए 13 लाख से ज्यादा आईटीआर

Sun, 10 Jan 2021 06:03 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 10 Jan 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Today last date for filing income tax returns, more than 13 lakh ITRs filled till 4 pm
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock

रविवार को साल 2019-20 का आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है। रात 12 बजे तक रिटर्न दाखिल किए जा सकते हैं। अंतिम दिन यानी रविवार शाम 4 बजे तक ही 13,29,313 रिटर्न दाखिल कर दिए गए। पहले घंटे में ही 2  लाख से ज्यादा रिटर्न भरे गए। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे तक 11,22,209 रिटर्न दाखिल किए गए थे, जबकि पहले घंटे में 1,98,347 रिटर्न जमा किए गए। उधर गुजरात हाईकोर्ट ने सीबीडीटी से आईटीआर फाइल करने की तारीख बढ़ाने के बारे में विचार करने को कहा है।
विज्ञापन


रिटर्न का ई-वेरिफिकेशन है जरूरी 

  • आईटीआर भरने के बाद उसका ई-वेरिफिकेशन जरूर करें क्योंकि इसके बाद ही ITR की प्रक्रिया पूरी होती है।
  • आप अपने रिटर्न को ऑनलाइन वेरिफाई कर सकते हैं।
  • अपने आईटीआर के स्टेटस की जांच करने के लिए incometaxindiaefiling.gov.in वेबसाइट पर जाएं। 
  • करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है। आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा। यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है।


ITR फाइल करने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत
आईटीआर फाइल करने के लिए अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, निवेश की डिटेल्स और उसके प्रूफ/सर्टिफिकेट, फॉर्म-16, फॉर्म- 26 AS, आदि अपने पास रख लें। ये सब दस्तावेज आईटीआर फाइल करने में आवश्यक होते हैं। 


ऐसे फाइल करें आईटीआर

  • सबसे पहले करदाता www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। पहली बार रिटर्न भरने वाले यहां रजिस्टर्ड करें। अगर आपने पहले भी रिटर्न भरा है तो आप यूजर आईडी, पासवर्ड, आदि डालकर लॉग इन करें। 
  • अब 'e-File’ टैब पर जाएं और Income Tax Return लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आईटीआर फॉर्म भरकर असेसमेंट ईयर सेलेक्ट करें। 
  • इसके बाद करदाता आईटीआर फॉर्म नंबर, फाइलिंग टाइप और सबमिशन मोड सिलेक्ट करें। अगर ओरिजिनल रिटर्न भर रहे हैं तो 'Original' टैब पर क्लिक करें। वहीं अगर रिवाइज्ड रिटर्न भर रहे हैं तो 'Revised Return' पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद Prepare and Submit Online को चुनें फिर Continue को क्लिक करें।
  • निवेश की सभी जानकारियां, हेल्थ और जीवन बीमा पॉलिसी आदि की जानकारियां भरें। 
  • अंत में एक वेरिफिकेशन का पेज आएगा, जिसे आप चाहें तो उसी समय वेरिफाई कर दें, नहीं तो 120 दिन के अंदर वेरिफाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed